येनोरा गाव में शॉर्ट सर्किट से आग, लाखो का नुकसान

pune-fire
File Photo: ANI
Published on: 
Updated on: 

हिंगनघाट (सं). येनोरा गांव में शॉर्ट सर्कीट से मकान को भिषण आग लगी़ दोपहर के दौरान घटीत इस घटना के बाद परिसर में हडकंप मच गया था़ किसान ने खेतमाल घर लाकर रखा था़ लाखों रुपयों का नुकसान होने की बात बताई जा रही है़ येनोरा में तुषार भैय्या काकडे के मकान को दोपहर के समय शॉर्टसर्कीट से आग लग गई़ आग ने देखते देखते रौद्र रूप धारण किया.

आग लगने की खबर लगते ही गाव के नागरिक घटना स्थल की दौड़ पड़े़ लोगो ने बाजू के बोरिंग से पानी डालकर आग पर नियंत्रण करने में सफलता पाई़ लेकिन आग में मकान की संपूर्ण सामुग्री जलकर राख हो गई़ जिसमे टीव्ही सहित अनेक घरेलु सामुग्री राख हो गई़ इस किसान परिवार ने खेती उत्पादित माल घर लाकर रखा था, जिसमे चार बोरे, तुअर और खेती उपयोगी सामुग्री जल गई.

आग पर गाव वालो ने बड़े प्रयास के बाद नियंत्रण पाया़ सौभाग्यवश किसी भी प्रकार की जीवित हानी नहीं हुई़ किंतु, परिवार इस आग की वजह से संकट में आ गया़ पीडित परिवार को तुरंत मदद दी जाए, ऐसी मांग नागरिक कर रहे है.