Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Wardha News: नौकरीपेशा महिला को नहीं मिलेंगा गुजारा भत्ता, न्यायालय ने सुनाया फैसला

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Jan 24, 2024 | 02:22 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

वर्धा. वर्धा के 4 थे दिवानी न्यायाधीश वरिष्ठ स्तर पी.एस. कुलकर्णी ने एक अहम फैसला सुनाया़ ससुराल का घर स्वयं छोड़कर नौकरीपेशा महिला को गुजाराभत्ता की राशि न देने का निर्णय दिया. जानकारी के अनुसार वर्धा में निवासी एक दंपत्ति का मामला न्यायालय में चल रहा था.

आवेदनकर्ता का नाम सौरभ (बदला हुआ नाम) तथा आवेदीका सोनल (बदला हुआ नाम) दोनो में अनबन चल रही थी़ महिला अपने पति के साथ रहना नहीं चाहती थी़ परिणामवश महिला ने ससुराल पक्ष का घर छोड़कर हैद्राबाद में मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी शुरु कर दी़ इस पर पति द्वारा तलाक की याचिका दायर करने से महिला ने ने पति पर हिन्दू विवाह अधिनियम 1955 अंतर्गत धारा 24 के तहत 50 हजार रुपये प्रति माह की गुजारा भत्ता की राशि की मांग की याचिका दायर की़ इस पर पति सौरभ की ओर से अधिवक्ता विशाल टीबडेवाल एवं अधिवक्ता बेला टीबडेवाल ने न्यायालय में पक्ष रखा.

उन्होंने कहा कि, महिला सोनल यह स्वयं से ससुराल का घर छोड़कर गयी है. साथ ही हैद्राबाद में मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी कर एक लाख रुपये प्रतिमा वेतन कमा रही है. जबकि पति का वेतन महिला के वेतन से कम है. साथ उन पर परिवार के पालन-पोषण की जिम्मेदारी है.

सम्बंधित ख़बरें

वर्धा में दिल दहला देने वाला फैसला: पिता बना हत्यारा, बेटे की हत्या पर उम्रकैद

समृद्धि महामार्ग पर फिर बढ़े हादसे, 11 मौतें 2025 में 144 दुर्घटनाएं, वर्धा में अलर्ट

20 साल की सेवा और 4 महीने से खाली हाथ! वर्धा जिला परिषद में वेतन न मिलने से कर्मचारियों में भारी आक्रोश

वर्धा जिला मध्यवर्ती बैंक का बड़ा एक्शन: 44 करोड़ के कर्ज के लिए बापूराव देशमुख सूतगिरणी कुर्क

इस संबध में उन्होंने न्यायालय में पुख्ता सबुत भी पेश किये. न्यायाधीश कुलकर्णी ने दोनों पक्षों की दलीले सुनने के बाद अपना फैसला सुनाया. साथ ही महिला की याचिका को निरस्त कर दिया. न्यायालय का कहना है कि, महिला द्वारा लगाई गई हिन्दू विवाह अधिनियम 1955 अंतर्गत धारा 24 अनुसार याचिका को निरस्त करना ही उचित है, ऐसी जानकारी एड. विशाल टीबडेवाल ने दी.

Employed woman will not get maintenance allowance

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 23, 2024 | 11:58 PM

Topics:  

  • Wardha court
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.