-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- District Top In Providing Services Ahead Of 90 Government Service Providers Increase In Public Service Rights Act Services
सेवाएं देने में जिला अव्वल, 90 शासकीय सेवाएं देने वालों में आगे, लोकसेवा अधिकार अधिनियम सेवाओं में वृद्धि
- Written By: नवभारत डेस्क

वर्धा. आम नागरिकों को निर्धारित अवधि में सेवा उपलब्ध कराने के लिए महाराष्ट्र लोकसेवा अधिकार अधिनियम पर अमल किया गया़ इस अधिनियम के अंतर्गत जिले के नागरिकों को उपलब्ध कराए जाने वाली सेवाओं में वृद्धि गई़ इससे अब नागरिकों को विभिन्न 90 सुविधाओं का लाभ मिलेगा़ यह सेवाएं निर्धारित समय सीमा में उपलब्ध कराने सेवानिहाय पदनिर्देश अधिकारी तथा प्रथम व द्वितीय अधिकारियों की नियुक्ति की गई़ 90 सेवाएं देने वाले जिलों की सूची में वर्धा ने अपना स्थान बनाया है.
राजस्व विभाग दे रहा महत्वपूर्ण सर्विस
राजस्व विभाग महत्वपूर्ण विभाग है़ इस विभाग के अंतर्गत आम नागरिकों को प्रमाणपत्र, लाइसेंस, पंजीयन, फेरफार, आर्थिक सहयोग, मदद वितरण आदि अनेक सुविधाएं दी जाती है़ लोकसेवा अधिकार कानून के अंतर्गत यह सेवाएं अधिक गतिमान तथा समय सिमा तक जनता तक पहुंचे इसके लिए जिले के सभी राजस्व संबंधित सेवाएं इस कानून के अंतर्गत उपलब्ध की जानेवाली सेवाओं में शामिल की गई है.
सेवानिहाय स्वतंत्र अधिकारी नियुक्त
इस कानून के अंतर्गत कौन सी सेवा कितने दिन उपलब्ध करनी है, इस बारे में जिलाधिकारी ने कालमर्यादा निश्चित की है़ इसके अनुसार एक आदेश निर्गमित किया है़ सेवा समय पर उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी देते हुए अधिकारी, कर्मचारी तथा पदनिर्देश अधिकारी की नियुक्ति की गई है़ विशेष यह की पद निर्देशित अधिकारी यह सेवानिहाय स्वतंत्र रूप से नियुक्त किए गए है़ समय में उक्त सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को जिलाधिकारी ने दिए है.
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में कागजों पर चल रहीं ग्राम सतर्कता समितियां; पदाधिकारियों को अपने पद और अधिकारों का पता ही नहीं
वर्धा में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू, जिलाधिकारी ने किया घर-घर सत्यापन का निरीक्षण
वर्धा के 14 गांवों में पांच दिनों से पेयजल संकट, मुख्य पाइपलाइन लीकेज से जलापूर्ति ठप
वर्धा में FDA की बड़ी कार्रवाई, 8 गुटखा कारोबारियों पर शिकंजा, 40 नमूने जांच को भेजे
जिलाधिकारी ने जारी किए आदेश
नियोजित समय में नागरिकों को सेवा उपलब्ध नहीं हुई तो नागरिकों को अपील करने की सुविधा उपलब्ध है़ इसके लिए तहसीलदार दर्जे के अधिकारी को प्रथम अपिलीय अधिकारी तथा उपजिलाधिकारी दर्जे के अधिकारी का द्वितीय अपीलीय अधिकारी के रूप में चयन किया गया है़ इस कानून पर सख्ती से अमल करने तथा नागरिकों को समय पर सेवा देने की सूचना जिलाधिकारी ने दी है़ नागरिकों को सेवाओं का लाभ लेने का आह्वान जिलाधिकारी प्रेरणा देशभ्रतार ने किया है़.
District top in providing services ahead of 90 government service providers increase in public service rights act services
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














