Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

28 को जिले के स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल पर, निजीकरण के विरोध में देशव्यापी हड़ताल में होंगे शामिल

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Mar 26, 2022 | 12:11 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

वर्धा. देश की 11 श्रमिक संगठना व 14 सरकारी कर्मचारी फेडरेशन की ओर से केंद्र सरकार द्वारा सार्वजनिक संस्थाका निजीकरण करने के नीति के विरोध में दो दिन की हड़ताल की जा रही है़ 2005 के बाद सेवा में आये कर्मचारियों को पुरानी पेन्शन योजना लागू करें, संविधान की धारा 44 के श्रम कानून कायम रखा जाए़  कामगार विरोध के चार श्रम सहिता कानून रद्द करें.

योजना कामगारों को न्यूनतम वेतन लागू करें, स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को सेवा में कायम करें आदि मांगों के लिए 28 व 29 मार्च को देशव्यापी हड़ताल का आयोजन किया गया है.

इस आंदोलन में भारतीय स्वास्थ्य कर्मचारी फेडरेशन ने अपना समर्थन देते हुए शामिल होने का आह्वान किया है़ इसके अनुसार वर्धा जिले के स्वास्थ्य कर्मचारी, औषध निर्माण अधिकारी, कृष्ठरोग तंत्रज्ञ, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, अंशकालीन स्त्री परिचर शामिल होंगे. 28 मार्च को संपूर्ण कामकाज बंद रखा जाएगा.  

सम्बंधित ख़बरें

Nashik District: स्वास्थ्यकर्मी न्याय के लिए सड़क पर, स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारीयों की हड़ताल

29 को काला फीता लगाकर कामकाज

29 मार्च को काली रिबीन लगाकर जिले के स्वास्थ्य कर्मी काम करेंगे, ऐसा जिप के सीईओ व डीएचओ को दिये गए सूचना पत्र में कहा गया़  कोविड टीकाकरण का काम शुरु होने से एक ही दिन आंदोलन में शामिल होंगे़  ऐसी जानकारी स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन के राज्य कार्याध्यक्ष दिलीप उटाणे, जिला अध्यक्ष सिध्दार्थ तेलतुंबडे ने दी.

जिले के स्वास्थ्य कर्मचारी, वैद्यकीय अधिकारी ने निजीकरण का विरोध व पुरानी पेन्शन लागू करने के लिए हड़ताल में शामिल होने का आह्वान जिला सचिव दीपक कांबले, कार्याध्यक्ष वंदना उईके, उपाध्यक्ष सुजाता कांबले, विजय जांगडे, संजय डफरे, अविनाश चव्हाण, अमित कोपूलवार, तारा भोंगाडे, आशा धुर्वे, संजय डगवार, प्रमोद धुडे, शालु कौरती, राजेंद्र धरमठोक, बाबा कनेर, रतन बेडे, माला सिरपूरकर, रमेश रेवतकर, गजानन थुल, संजय तायडे, रंगराव राठोड, पुरुषोत्तम गुप्ता, महेंद्र मुसले, आशा पेंदोर, दिवाकर अडसर, प्रशिल माटे, नीलेश महाजन आदि ने किया है.

District health workers on strike on 28th will be involved in nationwide strike against privatization

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 26, 2022 | 12:10 AM

Topics:  

  • health workers strike

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.