-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Departmental Inquiry Started Female Home Guard Suicide Case Persists
विभागीय जांच शुरू: महिला होमगार्ड आत्महत्या की गुत्थी कायम
- Written By: नवभारत डेस्क

वर्धा. महिला होमगार्ड आत्महत्या मामले की गुत्थी दूसरे दिन भी बरकरार रही. होमगार्ड ने पुलिस कालोनी में जाकर पुलिसकर्मी के निवास स्थान के समक्ष स्वयं को जला लिया था. महिला ने यह कदम क्यों उठाया यह रहस्य बरकरार है. मृत महिला के परिजनों ने उसकी आत्महत्या को लेकर चुप्पी साधने के कारण अनेक सवाल उठने लगे है. वहीं पुलिस अधीक्षक प्रशांत होलकर ने इस मामले की विभागीय जांच के आदेश देकर यह मामला संगीन होने की ओर संकेत दिया है. मृतक महिला होमगार्ड पेट्रोल अपने साथ लेकर गई थी की, वहां पर उसे पेट्रोल मिला यह भी संशोधन का विषय है.
परिजनों ने थाने में शिकायत नहीं दी
घटना रात 8.30 बजे के दरमियान की बताई गई है. इस दौरान पुलिस कालोनी में चहल पहल थी. फिर अंजलि रमेश मैंद (31) ने स्वयं को कैसे आग के हवाले कर दिया. इस मामले में पुलिसकर्मी नवनाथ मुंडे का नाम सामने आया है. घटना के उपरांत इस मामले में मृतका के परिजनों ने शिकायत दर्ज नहीं की है, जिससे यह मामला अलग मोड पर आया है. नागपुर में उत्तरीय जांच होने के बाद मृतका शव उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया. मंगलवार को मृतक पर दाह संस्कार किया गया.
पुलिस जांच पर टीकी है सभी की नजरें
इस मामले में किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं होने के कारण पुलिस अधीक्षक प्रशांत होलकर ने अपराध शाखा में कार्यरत पुलिसकर्मी नवनाथ मुंडे का हेड क्वार्टर में तबादला करके विभागीय जांच के आदेश दिये है. पुलिस अधीक्षक उक्त जांच के आदेश देने के कारण पुलिस महकमे में अलग-अलग चर्चाएं चल रही है. पुलिस अधीक्षक ने यह जांच के आदेश क्यों दिये, इस प्रकरण में मुंडे की भूमिका क्या है. ऐसे अनेक प्रश्न उपस्थित होने लगे है. वहीं पुलिस कालोनी में यह हादसा होने के कारण पुलिस प्रतिमा पर भी दाग लग गया है. विभागीय जांच निष्पक्ष हुई तो इस मामले सच्चाई सामने आ सकती है.
सम्बंधित ख़बरें
अब यह प्रकरण लेगा नया मोड
महिला होमगार्ड मामला अलग मोड लेने की दबी आवाज में पुलिस विभाग में चर्चा है. इसकी भनक पुलिस अधीक्षक को लगने के कारण उन्होंने विभागीय जांच के आदेश दिये है. नवनाथ मुंडे व मृतक के कैसे संबध थे. इसकी भी जानकारी ली जा रही है. अचानक मुंडे के घर सामने जाकर अंजलि ने आत्मदाह करने का फैसला लेना यह भी अलग दिशा में संकेत दे रहा है. मृतक के परिजन इस मामले को लेकर क्यों एक्शन नहीं ले रहे है. ऐसे अनेक पहलुओं गुत्थी पुलिस जांच में सुलझ सकती है.
Departmental inquiry started female home guard suicide case persists
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Kids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
Jul 02, 2026 | 01:09 PMअकोला में OBC समाज की ललकार: 50% आरक्षण की सीमा हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर तीव्र धरना
Jul 02, 2026 | 12:59 PMराम के नाम पर पाप करने वालों को न राजदंड से राहत मिलेगी, न धर्मदंड से; चंदा विवाद पर बोले सुधांशु त्रिवेदी
Jul 02, 2026 | 12:57 PMक्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:49 PM8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














