कर्ज से तंग होकर की आत्महत्या

Well
File Photo
Published on
Updated on

वर्धा. कर्ज के बोझ तले डूबे एक व्यक्ति ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली़ उक्त मामला कारंजा थाना क्षेत्र के सावली खुर्द में सामने आया़ मृतक प्रकाश श्रावण पेंदे (45) बताया गया.

जानकारी के अनुसार प्रकाश पर स्टेट बैंक का 70 हजार रुपयों का कर्ज था़ इसे चुकाने की चिंता उसे खाये जा रही थी़ परिणामवश वह बिना कुछ बताये घर से निकल गया़ काफी देर तक घर न लौटने परे परिजनों ने उसकी खोजबिन शुरू कर दी़ गांव के तालाब के समीप कुएं के पास उसकी दुपहिया दिखाई दी़ परंतु रात होने के कारण कुएं में उसका शव दिखाई नहीं दिया.

दूसरे दिन मोटरपम्प लगाकर कुएं का पानी खाली करवाया़ इसके बाद प्रकाश पेंदे का शव दिखाई दिया़ कारंजा पुलिस ने घटना का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया़ प्रकरण में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी.

Navbharat Live
navbharatlive.com