-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Death Of Child Worker In Dal Mill 3 Arrested In The Case Owner Absconding From The Spot
दाल मिल में बाल कामगार की मौत, मामले में 3 गिरफ्तार, मालिक मौके से फरार
- Written By: नवभारत डेस्क

वर्धा. हिंगनघाट स्थित मानधनिया इंडस्ट्रीज के नाम से दाल मिल है़ जहां पर दाल की टैंक में काम करते हुए बाल कामगार की मौत हो गई़ यह घटना बुधवार रात 9 बजे घटी़ इसके बाद चुपके से मृत बाल कामगार का अंत्य असंस्कार भी किया़ किंतु, इसकी भनक पुलिस को लगते ही मामले की जांच करते हुए 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है़ जबकि दाल मिल का मालिक मुख्य आरोपी फरार होने की बात बताई जा रही है़ हिंगनघाट के कडाजना परिक्षेत्र में मानधनिया इंडस्ट्रिज के नाम से दाल मिल है़ जहां पर बिहार के अमृतनगर(दरभंगा) निवासी प्रभासकुमार यादव(16)यह पिछले कुछ माह से कार्यरत था़ कामगार प्रभासकुमार ने रोज की तरह अपना काम बुधवार को शुरू किया़ रात्रि 9 बजे के दरमियान मानधनिया इंडस्ट्रिज (दाल मिल) के दाल के टैंक में उतरा.
मृतक के रिश्तेदारों ने दर्ज की शिकायत
इस दौरान उसी टैंक की दाल बाहर निकलने वाले आउटलेट में वो अटक गया़ उसी समय टैंक में ऊपर से गिरनी वाली दाल उसके ऊपर गिरी, जिसमे उसकी मौत हो गई़ यह घटना सामने आते ही दाल मिल के मालिक ने उसके गांव तथा पुलिस को सूचना नहीं दी़ इस दाल मिल में मृतक का भाई भी कार्यरत है़ उस पर दबाव बनाकर प्रभासकुमार पर अंत्य संस्कार कर दिया़ तत्पश्चात उसके भाई ने अपने गांव फोन कर घटना की जानकारी परिजनों को दी़ इसके बाद दिल्ली के रिश्तेदारों ने थाने में शिकायत करने के बाद यह मामला सामने आया़
पुलिस ने प्रकरण की जांच की शुरू
घटना सामने आने के बाद तुरंत पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की. 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें ठेकेदार अजीतकुमार यादव, कामगार अशोक ऊरिया, सुपरवाययर दिलीप असलकर का समावेश है़ उक्त कंपनी ये मानधनिया परिवार के एक महिला के नाम पर होने की बात बताई जा रही है़ किंतु, उसका बेटा सौरभ कंपनी का काम संभालता है़ जो घटना के बाद फरार होने की जानकारी पुलिस ने दी.
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG 4th T20: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी चुनी, सीरीज बचाने के लिए करो या मरो का मुकाबला
CMIA की केंद्र से मांग: गति शक्ति कार्गो टर्मिनल योजना में शामिल हों संभाजीनगर और ऑरिक, बताया पुरा प्लान
शिंदे की कार में ठाकरे-राउत चलें तो गलत नहीं… प्रताप सरनाईक का महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बयान!
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
प्रशासन की लापरवाही हुई उजागर
कंपनियों में अलग से कामगारों को नियुक्त करने के लिए नियमावली है़ इसके बाद कामगार विभाग द्वारा समय-समय पर कंपनियों में जाकर निरीक्षण भी किया जाता है़ एक बड़ी इंडस्ट्री में कुछ महीनों से निरंतर बाल कामगार कार्यरत था, लेकिन यह बात ध्यान में नहीं आयी़ इससे कामगार अधिकारी की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह उपस्थित हो रहा है.
Death of child worker in dal mill 3 arrested in the case owner absconding from the spot
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IND vs ENG 4th T20: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी चुनी, सीरीज बचाने के लिए करो या मरो का मुकाबला
Jul 09, 2026 | 09:42 PMCMIA की केंद्र से मांग: गति शक्ति कार्गो टर्मिनल योजना में शामिल हों संभाजीनगर और ऑरिक, बताया पुरा प्लान
Jul 09, 2026 | 09:37 PMशिंदे की कार में ठाकरे-राउत चलें तो गलत नहीं… प्रताप सरनाईक का महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बयान!
Jul 09, 2026 | 09:37 PMUP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PMSPSC VLW Job: सिक्किम में ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता के 69 पदों पर भर्ती, एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स के लिए मौका
Jul 09, 2026 | 09:27 PMBJP में शामिल होते ही बड़ा इनाम, 3 घंटे के भीतर राज्यसभा उम्मीदवार बने TMC के 3 पूर्व नेता
Jul 09, 2026 | 09:26 PMटॉक्सिक और ईठा से नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन की टक्कर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
Jul 09, 2026 | 09:24 PMवीडियो गैलरी

सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM










