85.80 हेक्टेयर में नुकसान, संतरा, गेहूं व चना फसल प्रभावित

Crop Damage
File Photo
Published on: 
Updated on: 

वर्धा. जिले में 6 व 7 मार्च को जिले के कुछ हिस्सो में बेमौसम बारिश ने दस्तक दी़ बिजली की कडकडाहट के साथ तेज हवा चलने से संतरा, गेहूं व चना फसल प्रभावित हुई है़ कृषि विभाग की प्राथमिक रिपोर्ट अनुसार जिले में 85.80 हेक्टेयर में नुकसान दर्ज किया गया है.

इसका सर्वे प्रशासनिक स्तर पर चल रहा है़ पहले ही जिले का किसान अतिवृष्टि के कारण टूट चुका है़ उसका आर्थिक बजट बिघड गया है़ ऐसे में नुकसान की तूलना में उन्हें केवल अल्प राहत सरकार द्वारा प्राप्त हुई है़ लागत खर्च भी नहीं निकल पाया है़ ऐसे में कपास को उचित मूल्य नहीं मिल रहा़ परिणामवश बड़ी मात्रा में फसल घर में ही पड़ी है़ इस स्थिति से जूझते हुए किसान ने किसी तरह रबी की बुआई की़ परंतु फसल पर बेमौसम बारिश का संकट बना हुआ है.

6 मार्च की मध्यरात्रि व 7 की दोपहर जिले के कुछ हिस्सो में तूफानी बारिश हुई़ इसमें संतरा, गेहूं व चना फसल का नुकसान दर्ज किया गया़ जिले के कारंजा तहसील में 67 हेक्टेयर व देवली तहसील में 18.80 हेक्टेयर ऐसा कुल 85.80 हेक्टेयर में प्राथमिक नुकसान दर्ज किया गया है़ इसका सर्वे करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिये गये है़.

आगामी दिनों में मौसम विभाग ने बारिश के आसार जताये है़ं इन दिनों गेहूं व चना फसल निकालने का काम शुरू है़ वहीं संतरा को मृग बहार अच्छा आने से किसान व्यापारी की तलाश में है़ ऐसी स्थिति में बेमौसम बारिश किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर रहा है़ नुकसान के पंचनामे कर शीघ्र राहत प्रदान करने की मांग पीड़ित किसान कर रहे है़.

Navbharat Live
navbharatlive.com