-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Contractor Abused Deputy Chief Officer In Wardha Nagar Parishad
वर्धा नगर परिषद में उपमुख्याधिकारी से ठेकेदार ने की गाली गलौज, आंदोलन की तैयारी में कर्मचारी
- Written By: शुभम सोनडवले
नगर परिषद में उपमुख्याधिकारी को ठेकेदार ने गाली गलौज कर दी। इस घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। ठेकेदारों की बढ़ती मनमानी के चलते कर्मचारियों ने एकजुट हो कर विरोध कर ठेकेदार पर कार्रवाई करने की मांग की। संबंधित ठेकेदार द्वारा हमेशा ही अधिकारी व कर्मचारियों पर गलत व्यवहार होने का आरोप है।

वर्धा नगर परिषद (फोटो: नवभारत)
वर्धा. नगर परिषद में उपमुख्याधिकारी को ठेकेदार द्वारा गाली गलौज करने की घटना मंगलवार की दोपहर को सामने आयी। इस घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। ठेकेदारों की बढ़ती मनमानी के चलते कर्मचारियों ने एकजुट हो कर विरोध कर ठेकेदार पर कार्रवाई करने की मांग की। संबंधित ठेकेदार द्वारा हमेशा ही अधिकारी व कर्मचारियों पर गलत व्यवहार होने का आरोप है। नगर परिषद में बढ़ रही ठेकेदारों की दादागीरी के चलते कर्मचारी आंदोलन की तैयारी में हैं। परिणामवश कर्मचारी विरूद्ध ठेकेदार ऐसा संघर्ष आने वाले दिनों में तेज हो सकता है।
नगर परिषद में दोपहर के समय उपमुख्याधिकारी अभिजीत मोटघरे अपने चेंबर में कार्य कर रहे थे। इस दौरान माया तिवारी नामक ठेकेदार उनके कक्ष में पहुंचा था। निर्माणकार्य के बिल को लेकर वह उपमुख्याधिकारी पर दबाव बना रहा था, ऐसा बताया जा रहा है। किंतु, नियमानुसार कार्य करने पर उपमुख्याधिकारी जोर दे रहे थे। जिसके बाद ठेकेदार ने उपमुख्याधिकारी से गाली गलौज करना शुरू कर दिया। यहीं नहीं तो ठेकेदार उनके टेबल पर रखें सामान को फेंकने की जानकारी है।
उपमुख्याधिकारी को ठेकेदार द्वारा अपमानित करने की बात अन्य विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को पता चलते ही उन्होंने एकजुट होकर घटना का विरोध किया। पश्चात नगर परिषद में कर्मचारी संगठन की हुई बैठक में ठेकेदार पर कार्रवाई करने का प्रस्ताव रखे जाने की जानकारी है। इस घटना की शिकायत मुख्याधिकारी राजेश भगत की ओर अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा की गई है। बुधवार को कर्मचारी कामबंद आंदोलन शुरू कर सकते हैं, ऐसी जानकारी नगर परिषद अधिकारी व कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी द्वारा दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
मुरैना में फूटा किसानों का गुस्सा: खाद वितरण में देरी से हुए नाराज, नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी सेवाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, फाइल मंजूरी सिर्फ 3 स्तर तक सीमित
JPSC Protest: 13 दिन के आंदोलन के बाद झुकी हेमंत सरकार, 4 मंत्रियों की कमेटी तैयार, बंद कमरे में नहीं होगी बात
RTO challan APK फाइल से मोबाइल हैक, 1 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की कोशिश नाकाम, साइबर पुलिस ने किया खाता फ्रीज
ठेकेदार के कार्य में अनियमितता
पुलिस में शिकायत दर्ज होने की जानकारी नहीं है। उक्त ठेकेदार के कामों में संदर्भ में निरंतर शिकायतें रहती हैं। करोड़ों रुपयों के काम ठेकेदार द्वारा वर्धा व हिंगनघाट में किये जा रहे हैं। इसके पूर्व छत्रपति शिवाजी चौक से जुनापानी चौक के सीमेंट सड़क के कार्य में ठेकेदार ने भारी अनियमितता की थी। जिसके शिकायत होने के गुणवत्ता की जांच कर सड़क की मरम्मत के आदेश दिये थे। परंतु यह भी कार्य ठेकेदार ने अधूरा किया है। ठेकेदार का मंत्रालय तक माया जाल होने के कारण उसे निरंतर अभयदान मिलता है। जिससे अधिकारियों पर दबाब बनाना अथवा उन्हें धमकाने की घटना निरंतर होती रहती है।
Contractor abused deputy chief officer in wardha nagar parishad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुरैना में फूटा किसानों का गुस्सा: खाद वितरण में देरी से हुए नाराज, नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम
Aug 06, 2026 | 08:32 AMमहाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी सेवाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, फाइल मंजूरी सिर्फ 3 स्तर तक सीमित
Aug 06, 2026 | 08:30 AMJPSC Protest: 13 दिन के आंदोलन के बाद झुकी हेमंत सरकार, 4 मंत्रियों की कमेटी तैयार, बंद कमरे में नहीं होगी बात
Aug 06, 2026 | 08:27 AMRTO challan APK फाइल से मोबाइल हैक, 1 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की कोशिश नाकाम, साइबर पुलिस ने किया खाता फ्रीज
Aug 06, 2026 | 08:20 AMनितिन गडकरी पर आपत्तिजनक पोस्ट हटाने का बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को फटकार
Aug 06, 2026 | 08:13 AMग्वालियर में बारिश से बिगड़े हालात: सड़क पर उतरीं कलेक्टर रुचिका चौहान, दिए युद्ध स्तर पर काम करने के निर्देश
Aug 06, 2026 | 08:01 AMIIT Patna Placement: Google-Amazon समेत 230+ कंपनियों ने दिए ऑफर्स, PPO में 30% की बंपर बढ़ोतरी
Aug 06, 2026 | 07:55 AMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM










