कोयले से लदा ट्रक नाली में धंसा, बायपास मोड मार्ग पर घटी घटना

Wardha Coal Loaded Truck
Published on: 
Updated on: 

समुद्रपुर (सं). उमरेड से हिंगनघाट की ओर जा रहा कोयले से लदा ट्रक बायपास मोड मार्ग पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे स टकराते हुए सड़क किनारे नाली में जा धंसा़ उक्त हादसा रविवार की रात्रि 10 बजे घटा़ सौभाग्यवश किसी प्रकार की जीवितहानि नहीं हुई.

बता दें कि शहर के बायपास मार्ग पर टेलीफोन एक्चेंज यह हादसा घटा़ मार्ग पर दिशादर्शक फलक न होने के कारण आये दिन हादसे घटते है़ं ट्रक क्रमांक एमएच 34 बीजी 6409 यह कोयला लेकर उमरेड से मुंबई की ओर जा रहा था़ समुद्रपुर बायपास के मोड मार्ग पर चालक का नियंत्रण छुटने से ट्रक बिजली के खंभे से टकराते हुए नाली में जा धंसा.

2 घंटे तक बिजली आपूर्ति रही ठप

हादसे में ट्रक का काफी नुकसान हुआ़  वहीं बिजली के तार टूटने से दो घंटे तक क्षेत्र की आपूर्ति ठप रही़  हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस उपनिरीक्षक अपेक्षा मेश्राम, कर्मी सागर, महावितरण के कनिष्ठ अभियंता सुदेश होले, कर्मचारी विशाल बागडे, दीपक धवणे, विशाल ढोणे, रमेश देहारे, फकीरा राऊत मौके पर पहुंचे़  उन्होंने हादसाग्रस्त ट्रक हटाकर बिजली सेवा सुचारू कर दी.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com