-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Citys Garbage Collection Will Be Hi Tech Every Days Work Will Be Accounted
शहर का कचरा संकलन होगा हाईटेक, हर दिन के कार्य का रहेगा लेखाजोखा
- Written By: नवभारत डेस्क

वर्धा. आने वाले दिनों में शहर का कचरा संकलन हाईटेक होने वाला है़ प्रभागों में कचरा संकलन के दैनिक कार्य का लेखाजोखा नगर परिषद प्रशासन के पास उपलब्ध रहेगा. इसके लिए हर घर जाकर इन दिनों क्यूआर कोड लगाने का कार्य चल रहा है़ कार्य में पारदर्शकता लाने के साथ ही भविष्य में कचरा संकलन प्रणाली से कोई भी घर वंचित नहीं रहने का दावा किया जा रहा है़ नगर परिषद के अंतर्गत शहर के कचरे के उचित नियोजन के लिए ठेकेदार को नियुक्त किया है.
दैनिक जानकारी नप प्रशासन के पास रहेगी
कचरा गाड़ियों के माध्यम से हर घर से प्रतिदिन सुखा व गीला कचरा जमा किया जाता है़ इस कचरा संकलन के कार्य पर नप प्रशासन की ओर से निरंतर निगरानी रखी जाती है़ वहीं कई बार नियमित रूप से कचरा संकलित नहीं होने का आरोप नागरिक लगाते रहते है़ ऐसे में क्यूआर कोड प्रणाली पर अमल होने के बाद कचरा संकलन के कार्य की दैनिक जानकारी नप के पास उपलब्ध रहने से कार्य अधिक प्रभावी रूप से होगा.
शिकायतों को दूर करने में होगी आसानी
क्यूआर कोड प्रणाली पर अमल होने के बाद संबंधित कचरा गाड़ी पर नियुक्त कर्मचारी को घरों में लगे क्यूआर कोड को अपनी एप में स्कैन करना अनिवार्य रहेगा़ इससे कौनसे प्रभाग में कौनसी कचरा गाड़ी गई़ कितने घरों से कचरा संकलित किया, समय के साथ जानकारी नगर परिषद के पास उपलब्ध होगी़ पश्चात नागरिकों की शिकायतों को दूर करने में नप प्रशासन को आसानी होगी़ साथ ही अगर नियमित रूप से कचरा संकलन नहीं होता है, तो संबंधितों पर कार्रवाई होने वाली है.
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में नई शिक्षा नीति पर विस्तृत मार्गदर्शन और तहसील की शैक्षणिक गुणवत्ता पर जोर
वर्धा में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, खरीफ बुआई ने भरी उड़ान; 41,800 हेक्टेयर में फसलें बोई गईं
पहली बारिश ने खोली निर्माण कार्यों की पोल, खेतों में तबाही, रेलवे अंडरपास में जलभराव से बढ़ी लोगों की परेशानी
बिजली गिरने से 49 लोगों की मौत, यवतमाल के लोगों में डर का माहौल, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
शहर के 10,000 घरों पर लगाए स्टीकर
नगर परिषद की ओर से मुंबई की आईटीआई कंपनी को इस कार्य के लिए नियुक्त किया है़ पिछले कुछ दिनों से शहर के रहिवासी घरों पर क्यूआर कोड के स्टीकर लगाने का कार्य चल रहा है़ इस क्यूआर कोड में संबंधित घर मालिक की जानकारी दर्ज है़ शहर में निवासी घरों की संख्या 18,000 के आसपास है़ इसमें से 10,000 घरों पर यह स्टीकर लगाने का कार्य पूर्ण होने की बात बताई जा रही है.
कंपनी के साथ 7 वर्ष का रहेगा समझौता
कचरा संकलन का पिछला ठेका समाप्त होने से फिलहाल टेंडरिंग व अन्य प्रक्रिया चल रही है़ नगर परिषद ने आईटीआई कंपनी के साथ किए इस समझौते पर अगला ठेकेदार नियुक्त होने के बाद अमल शुरू होगा़ 7 वर्ष तक संबंधित कंपनी को देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है़ फिलहाल इस प्रणाली को कार्यान्वित करने कितना खर्च होगा, यह स्पष्ट नहीं हुआ है.
Citys garbage collection will be hi tech every days work will be accounted
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कचरा ढोने वाली गाड़ी से ले जाया गया शव, जलगांव के अमलनेर की शर्मनाक घटना; देखें झकझोर देने वाला वायरल VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:20 PMप्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:15 PMराम मंदिर दान चोरी पर भड़के हुसैन दलवाई, चंपत राय पर साधा निशाना; UCC पर दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:10 PMचीन-पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल, तो भारत में क्यों नहीं घट रहे दाम? सामने आई इसके पीछे की असली वजह- VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:09 PM13 हजार की जगह मिले सिर्फ 3800 रुपये! सैलरी को लेकर ऑफिस में हुआ हंगामा, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस
Jun 29, 2026 | 11:03 PMभारत भूषण तिवारी मामले में CBI जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में 30 जून को होगी बड़ी सुनवाई
Jun 29, 2026 | 10:58 PMछत्रपति संभाजीनगर में TET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच की मांग, AIMIM का जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन
Jun 29, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:47 PM
UP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:28 PM
Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM
जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM














