पार्षद धमकी कांड: एक्शन मोड में पुलिस, फरार सौरभ ठोंबरे और साथियों की तलाश में नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी

Chandrapur NMC Case: चंद्रपुर पार्षदों को धमकी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई। एक आरोपी गिरफ्तार, सौरभ ठोंबरे सहित अन्य की तलाश में टीमें रवाना। वडेट्टीवार-धानोरकर गुट में तनाव।
Conflict between Dhanorkar and Vadettiwar groups turns ugly. Supporters of Vijay Vadettiwar allegedly intercepted and threatened on Samruddhi Highway by a mob.
समृद्धि पर पार्षदों को घेरा (सौजन्य-नवभारत)
Published on
Updated on

Naxal Style Abduction Attempt: चंद्रपूर महानगरपालिका के नगरसेवकों का फिल्मी स्टाईल पिछा कर उनकी बस रोककर धमकी देने का मामला सामने आया था। सावंगी पुलिस ने 6 आरोपियों और उनके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस की एक टीम रवाना हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंद्रपूर महानगर पालिका के प्रभाग क्रमांक 06 के नगरसेवक राजेश मुरली अड्डर (37) की शिकायत पर सावंगी पुलिस थाना में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इन आरोपियों में कौनैन शमीम सिद्दीकी (21), मुजम्मील खान, सौरभ अरुण ठोंबरे, जामीन खान, आलोक रोहिदास और अदनान शेख शामिल हैं।

चंद्रपुर और नागपुर के है आरोपी

ये सभी आरोपी नागपुर और चंद्रपूर निवासी हैं। इस मामले में आरोपी कौनैन शमीम सिद्दीकी (21) को गिरफ्तार किया गया है, जबकि बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद मकेश्वर ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। इन वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की एक टीम रवाना की गई है। आगे की जांच सावंगी के थाना प्रभारी पंकज वाघोडे और पीएसआई विशाल डोणेकर के नेतृत्व में की जा रही है।

मनपा चुनाव के बाद कांग्रेस आंतरिक विवाद

कांग्रेस पार्टी के चंद्रपुर निर्वाचन क्षेत्र की सांसद प्रतिभा धानोरकर और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विधायक विजय वडेट्टीवार के बीच मनपा चुनाव के बाद आंतरिक विवाद बढ़ गया है। इस विवाद के बीच गुरुवार, 29 जनवरी को वर्धा जिले के सावंगी (मेघे) पुलिस थाना क्षेत्र में दोनों गुटों के बीच संघर्ष की घटना हुई थी। वडेट्टीवार गुट के नगरसेवकों की ट्रैवल्स को पुणे से वापस आते वक्त अडवाकर धमकाया गया था। यह घटना सांसद गुट के कुछ लोगों द्वारा की गई थी, ऐसा आरोप है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com