- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Bogus Doctors In Wardha Last Year Action Was Taken Against 48
Wardha News: वर्धा में झोलाछाप डाक्टरों पर कार्रवाई ठप, गत वर्ष 48 पर कार्रवाई, 10 पर FIR, 7 अस्पताल सील
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
वर्धा. ग्रामीण क्षेत्र में बोगस डाक्टर काफी सक्रिय रहते है़. कम पैसों में दवाई व स्वास्थ्य सुविधा मिलने से ग्रामीण भी इन डाक्टरों के बहकावे में आ जाते है. बिना किसी लाइसेन्स के अस्पताल चला कर यह डाक्टर जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करते है. सरकारी निर्देश होते हुए भी जिले में वर्ष 2023 में बोगस डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई ठप है. वहीं वर्ष 2021-22 में करीब 48 बोगस डाक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की थी. इनमें से 10 के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया गया था. वहीं 7 डाक्टरों के अस्पताल सील किये गये थे.
बता दें कि, जिले में कोरोना के संकट के बाद से बोगस डाक्टर अधिक सक्रिय हो गये है़ं इस महामारी की चपेट में आनेवाले नागरिक गांव में ही बोगस डाक्टरों के पास जाकर दवाइयां लेते थे. साथ ही मौसमी बीमारियों का भी फायदा यह डाक्टर बड़ी मात्रा में उठाते है़. ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक आर्थिक नुकसान व समय बचाने के लिये गांव के ही डाक्टरों से ही अपने स्वास्थ्य की जांच कराते थे. इसी अवसर का लाभ ग्रामीण परिसरों में कुछ झोलाछापा डाक्टर उठाते है.
कोरोनाकाल में ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे डाक्टरों ने अपनी दूकानदारी जमा ली थी़ नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर उनकी आर्थिक लूट कर रहे थे़ कोरोना के समय ऐसे डाक्टरों ने कई नागरिकों को लूटा है़ बिना कोई लाईसेन्स व प्रमाणपत्र के यह डाक्टर गांव खेड़ों में किराये के मकानों में अपना अस्पताल शुरु कर देते हैं तो कुछ डाक्टर फोनकॉल पर सेवा प्रदान करते है़. परंतु अधुरा ज्ञान व गंभीर बीमारी की समझ न होने से कई बार उनकी दवाई नागरिकों के लिए जानलेवा साबित होती है. ऐसे कुछ गंभीर मामले जिले में सामने आये है़ इस संबंध पिछले साल कुछ शिकायते स्वास्थ्य प्रशासन को मिली थी. इसके आधार पर जिले में 48 बोगस डाक्टरों पर कार्रवाई की गई थी़ जबकि 10 के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया गया था. इसमें आर्वी तहसील के 2, आष्टी के 2, देवली 3, सेलू 2 व समुद्रपुर तहसील के 1 डाक्टर का समावेश था. वहीं 7 के अस्पताल सील कर दिये गये.
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा हिंदी यूनिवर्सिटी के क्लर्क ने 100 से अधिक छात्राओं को भेजे अश्लील वीडियो, मचा हड़कंप, आरोपी सस्पेंड
हिंगनघाट में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, 4 साल की मासूम गंभीर रूप से घायल
वर्धा: कपास के भाव 10 हजार के पार, लेकिन किसानों के हाथ खाली; कम दाम में बेचने से किसानों को बड़ा नुकसान हुआ
वर्धा में 11वीं की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू; 13 हजार छात्र और 23 हजार सीटें, विज्ञान संकाय में बढ़ी होड़
जिला समिति लेती है एक्शन
बोगस डाक्टरों के संबंध में शिकायत मिलने पर जिलास्तरीय समिति एक्शन लेती है. जिलाधिकारी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी व जिला शल्य चिकित्सक की त्रिसदस्यीय समिति इसकी पूर्ण जांच कर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई करती है. शिकायत मिलते ही तहसीलस्तरीय समिति के माध्यम से संबंधित डाक्टर व अस्पताल की संपूर्ण रिपोर्ट मांगी जाती है. पश्चात कानूनी कार्रवाई की जाती है.
नागरिक बरते सतर्कता
जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक बदलते मौसम में बीमारियों से ग्रस्त होते है़. साथ ही संक्रमक बीमारियां भी बीच-बीच में पांव फैलाती है. ऐसी स्थिति में लोग बोगस डाक्टरों के बहकावे में आते है़. कई बार गलत दवाई के सेवन से जान तक जाती है. इसलिये नागरिक मान्यता प्राप्त चिकित्सकों के पास ही अपना उपचार करवाए. ऐसे बोगस डाक्टरों से बचे, ऐसा आह्वान स्वास्थ्य विभाग ने किया है.
Bogus doctors in wardha last year action was taken against 48
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














