Wardha News: 48 घंटे बाद भी नहीं मिला शव, एनडीआरएफ की खोजबीन जारी

20-w-khoj muhim01
Published on: 
Updated on: 

सेलू (सं). बोर डैम में घटी बोट दुर्घटना में मत्स्योद्योग विभाग के अधिकारी युवराज खेमचंद फिरके (53) की डूबने से मौत हो गई़ परंतु 48 घंटे की खोजबीन के बावजूद भी उनका शव बरामद नहीं हो पाया है़ शनिवार की रात्रि 9.30 बजे घटी इस घटना में प्रशासकीय अधिकारी युवराज फिरके की मौत हुई़ तो अन्य चार लोग बाल बाल बच गए.

इस घटना के बाद से नागपुर व वर्धा जिला मत्स्य विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है़ रविवार को दिनभर एनडीआरएफ की 20 लोगों की टीम ने खोज मुहिम जारी रखी़ परंतु शव कहीं पर मिला नही़ं सोमवार को भी मौके पर जिलाधिकारी राहुल कर्डिले, पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन, तहसीलदार स्वप्निल सोनोने, थानेदार तिरुपति राणे ने पहुंचकर मुआयना किया़ पुलिसककर्मी श्रावण ठाकरे स्थिति पर ध्यान रखे हुए है.

नागपुर एनडीआरएफ व वर्धा बचाव दल की टीमें खोजबीन में जुटी है़ बोर डैम परिसर नौ किमी दायरे में फैला हुआ है़ जहां भारी मात्रा में कीचड़ है़ यहां शव फंसा होने की आशंका जताई जा रही है़ खबर लिखे जाने तक खोजबीन चल रही थी.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com