6.19 लाख रु. की ठगी, फ्रॉड के दो प्रकरण उजागर

fraud
Published on
Updated on

वर्धा. साइबर थाना व देवली पुलिस में धोखाधड़ी के दो प्रकरण दर्ज किये गए. इसमें करिब 6 लाख 19 हजार रुपयों का चूना लगाया गया़  वर्धा शहर के गीताईनगर निवासी नरेंद्र शरद इंगोले (52) ने फेसबुक पर गिर, सायवान, एचएफ व जर्सी नस्ल की गाय बिक्री का विज्ञापन देखा. उन्होंने गाय खरीदी के लिए दर्शाये गए मोबाइल पर संपर्क किया. पश्चात उनके वाट्सएप पर गाय के फोटो प्राप्त हुए.

बुकिंग के नाम पर 1 हजार रुपए व ट्रान्सपोर्ट चार्ज, बॉर्डर एंट्री के लिए पीड़ित से करिब 1 लाख 19 हजार 999 रुपए ऑनलाइन मंगवाये गए. इसके बाद संबंधित से संपर्क नहीं हो पाया. धोखाधड़ी की बात ध्यान में आते ही नरेंद्र इंगोले की शिकायत पर साइबर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया.

टेंडर के नाम पर लगाया गया चूना

वहीं देवली थाने में टेंडर दिलाने के नाम पर 6 लाख का चूना लगाने का प्रकरण सामने आया. भिड़ी निवासी राजेंद्र माणिक रोकडे यह दिल्ली निवासी मनीष कुमार के संपर्क में आये. उसने वर्धा व यवतमाल जिले में घरेलू इलेक्ट्रिक मीटर बदलने तथा सोलर लाइट लगाने के काम का टेंडर देने की बात कही. सात दिनों के भीतर वर्क ऑर्डर टेंडर देने का झांसा दिया़  इसके ऐवज में रोकडे से 6 लाख रुपए ऐंठ लिए़  इस प्रकरण में देवली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

Navbharat Live
navbharatlive.com