-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Vijay Vadettiwar Made A Big Allegation In The Case In Badlapur
विजय वडेट्टीवार का बदलापुर में मामले में बड़ा आरोप, बोले- अभिभावकों को थाने में 11 घंटे तक इंतजार कराया
- Written By: आकाश मसने
बदलापुर शहर के पूर्व परिसर स्थित शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में महज तीन से चार साल की दो बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न मामले में महाराष्ट्र के नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार महायुति सरकार और स्थानीय पुलिस थाने के पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विजय वडेट्टीवार (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: बदलापुर शहर के पूर्व परिसर स्थित शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में महज तीन से चार साल की दो बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न मामले में महाराष्ट्र के नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार महायुति सरकार और स्थानीय पुलिस थाने के पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि थाने में शिकायत दर्ज कराने आए अभिभावकों को घंटों इंतजार कराया गया।
महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने मंगलवार को आरोप लगाया कि बदलापुर के एक स्कूल में यौन उत्पीड़न की शिकार बच्ची के माता-पिता को शिकायत दर्ज कराने के लिए 11 घंटे तक थाने में बैठाए रखा गया। कांग्रेस नेता ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में कहा कि छात्राओं से स्कूल के अंदर कथित रूप से यौन उत्पीड़न की घटना, कोलकाता के एक अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या की घटना से भी बड़ी है, जिसने राष्ट्रीय आक्रोश पैदा किया है।
यह भी पढ़ें:- बदलापुर में दो स्कूली छात्राओं का यौन उत्पीड़न मामले में सरकार का एक्शन, तीन पुलिसकर्मी निलंबित
सम्बंधित ख़बरें
बदलापुर कांड: यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी को BJP ने बनाया पार्षद, महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई
Badlapur Case: नए सिरे से होगी बदलापुर मुठभेड़ मामले की जांच, DGP रश्मि शुक्ला ने नई SIT टीम का किया गठन
बदलापुर एनकाउंटर की जांच के लिए महाराष्ट्र की DGP करेंगीं SIT का गठन, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश
बदलापुर एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, दूसरी FIR दर्ज करने पर लगाई रोक
क्या बोले विजय वडेट्टीवार?
विजय वडेट्टीवार ने कहा कि ‘‘साढ़े तीन साल की बच्ची और चार साल की एक बच्ची का उत्पीड़न किया गया और जब अभिभावक शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने में गए तो उन्हें 11 घंटे तक इंतजार करना पड़ा, क्या कोई संवेदनशीलता बची है?” वडेट्टीवार ने कहा कि ”मैंने पुलिस आयुक्त से बात की और उनसे कहा कि इस देरी के लिए जिम्मेदार महिला पुलिस अधिकारी को तुरंत निलंबित किया जाना चाहिए।”
बदलापूर मध्ये साडे तीन वर्षाच्या लहान मुलीवर झालेली अत्याचाराची घटना ही महाराष्ट्राला शरमेनं मान खाली घालायला लावणारी आहे. या गंभीर प्रकरणाबाबत पोलिस आयुक्त डुंबरे यांच्याशी चर्चा करून माहिती घेतली आहे. पीडित मुलींच्या पालकांची तक्रार न घेता त्यांना अकरा तास पोलिस स्थानकात… pic.twitter.com/d0e23Gqzho — Vijay Wadettiwar (@VijayWadettiwar) August 20, 2024
नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की महिलाओं के लिए बहुप्रचारित ‘लाडकी बहिन योजना’ पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने पूछा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री इस मामले में चुप क्यों हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में महाराष्ट्र ने उत्तर प्रदेश को पीछे छोड़ दिया है।
यह भी पढ़ें:- बदलापुर कांड: उद्धव ठाकरे बोले- ‘महायुति’ सरकार में बहनों की बेटियां सुरक्षित नहीं, फास्ट ट्रैक अदालत में चले मुकदमा
वडेट्टीवार ने कहा कि जब पश्चिम बंगाल में एक महिला डॉक्टर से बलात्कार और हत्या की घटना हुई, तो वहां की सरकार के खिलाफ आरोपों की झड़ी लग गई, लेकिन ‘‘बदलापुर की घटना उससे भी बड़ी है।” मामले की सुनवाई तीन महीने के भीतर पूरी की जाएं और आरोपियों को फांसी दी जाए।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Vijay vadettiwar made a big allegation in the case in badlapur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PoK में बेकाबू हुए हालात! 12 प्रदर्शनकारियों की मौत के बाद मुजफ्फराबाद में हाहाकार, शहबाज-मुनीर की बढ़ी बेचैनी
Jul 16, 2026 | 07:15 AMRath Yatra: क्या बिना पुरी जाए भी मिल सकता है महाप्रभु का आशीर्वाद? जानिए घर बैठे भक्ति का सबसे सरल मार्ग
Jul 16, 2026 | 07:12 AMJagannath Rath Yatra: जब मां लक्ष्मी तोड़ देती है प्रभु जगन्नाथ का रथ, जानिए इस अनोखी परंपरा के पीछे की कहानी
Jul 16, 2026 | 07:08 AMनागपुर के जंगलों में दोगुने हुए बाघ! जैव विविधता को बड़ी सफलता,पहली आधिकारिक गणना में चौंकाने वाले संकेत
Jul 16, 2026 | 07:01 AMअर्जेंटीना ने तोड़ा इंग्लैंड का सपना, आखिरी मिनटों में पलटा मैच; लगातार दूसरे विश्व कप फाइनल में बनाई जगह
Jul 16, 2026 | 07:00 AMइंदौर में ड्रग्स और क्रिकेट सट्टा नेटवर्क की जांच तेज, नाना पटवारी से देर रात तक पूछताछ
Jul 16, 2026 | 06:57 AMLIVEआज की ताजा खबर 16 जुलाई LIVE: संसद सत्र से पहले राहुल गांधी की आज अहम रणनीतिक बैठक
Jul 16, 2026 | 06:45 AMवीडियो गैलरी

आगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PM
गलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PM
बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM














