विदर्भ में बढ़ी हैवानियत की घटनाएं, चंद्रपुर समेत ‘इन’ जिलों में दुष्कर्म के मामले आए सामने
बुलढाना जिले के वरदाडी में गुरुवार को गुरु-शिष्य के रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। अभिभावकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि एक टीचर की क्लास में पढ़ने वाली 3 लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की गई है।
- Written By: किर्तेश ढोबले
प्रतीकात्मक तस्वीर
नागपुर: कोलकाता में डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या, राज्य में ठाणे जिले के बदलापुर में 2 लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना के बाद राज्य में यौन उत्पीडन की कई घटनाएं सामने आ रही है। इस बीच, शुक्रवार को चंद्रपुर में एक मनोरोगी महिला के साथ दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई। इसके अलावा अमरावती, अकोला, वाशिम, बुलढाना में छेड़खानी की घटनाएं घटी हैं। एक ओर जहां देश भर में विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं, वहीं अचानक इन घटनाओं में अचानक वृद्धि होना किस बात का संकेत दे रही है, यह समझ से परे है।
बुलढाना जिले के किनगांव राजा पुलिस स्टेशन के वरदाडी में गुरुवार को गुरु-शिष्य के रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। अभिभावकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि एक टीचर की क्लास में पढ़ने वाली 3 लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की गई है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी शिक्षक खुशाल उगले को गिरफ्तार कर लिया और शिक्षा विभाग ने भी उसे तुरंत निलंबित कर दिया।
यह भी पढे़ें:-कोल्हापुर में नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न मामले में चाचा गिरफ्तार, गन्ने के खेत में मिला था शव
सम्बंधित ख़बरें
बदलापुर कांड: यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी को BJP ने बनाया पार्षद, महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई
Badlapur Case: नए सिरे से होगी बदलापुर मुठभेड़ मामले की जांच, DGP रश्मि शुक्ला ने नई SIT टीम का किया गठन
बदलापुर एनकाउंटर की जांच के लिए महाराष्ट्र की DGP करेंगीं SIT का गठन, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश
बदलापुर एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, दूसरी FIR दर्ज करने पर लगाई रोक
नागभीड़ : शौचालय में किया दुष्कर्म
नागभीड़ शहर के बस स्टैंड के शौचालय में एक मनोरोगी महिला पर अत्याचार करने वाले आरोपियों को नागभीड़ पुलिस ने महज 3 घंटे में गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों से घटना के दौरान निकाला गया वीडियो जब्त कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, 23 अगस्त की सुबह 10 बजे के दौरान नागभीड़ थानांतर्गत सोशल मीडिया पर एक आपत्तीजनक वीडियो वायरल होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने इसका तत्काल संज्ञान लेकर वीडियो में मौजूद पीड़ित मनोरोगी महिला की खोज कर उसकी पहचान की पुष्टि की। मामले में आरोपी की तलाश में अलग-अलग पुलिस टीम गठित की गई। अपराध में शामिल सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। आरोपियों ने अपराध कबूल किया।
अमरावती में शिक्षक ने किया नाबालिग छात्रा का विनयभंग
गुरुवार को अमरावती के चपरासीपुरा के एक स्कूल में शिक्षक द्वारा ही नाबालिग छात्रा के विनयभंग का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस मामले में फ्रेजरपुरा पुलिस ने आरोपी रियाजुद्दीन शेख शफीउद्दीन शेख (50) के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से महिला सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है और इस दिल दहला देने वाली घटना से अमरावती में गुस्से की लहर फैल गई है। आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढे़ें:-बदलापुर मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, आदर्श विद्यालय के खिलाफ POCSO के तहत मामला दर्ज
मालेगांव में स्कूली छात्रा से छेड़छाड़
मालेगांव में स्कूल के सामने एक युवक ने नौवीं कक्षा की छात्रा का हाथ पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोपी गणेश कांबले के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है।
10 साल की बच्ची के साथ रिश्तेदारों ने किया दुष्कर्म
वहीं अकोला शहर में एक और अपमानजनक घटना सामने आई है। शुक्रवार को 10 वर्ष की बच्ची के साथ उसके मामा द्वारा दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
