महाराष्ट्र में परीक्षा धांधली पर 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक करने वालों को 7 से 10 साल की जेल की सिफारिश

Maharashtra Paper Leak Law: महाराष्ट्र में पेपर लीक रोकने को वी. राधा समिति ने दूसरी रिपोर्ट सौंपी। इसमें 10 करोड़ जुर्माना, 10 साल जेल, STF गठन और MPSC छात्रों को पूरी फीस वापसी की सिफारिश है।
Devendra Fadnavis
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीससोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • महाराष्ट्र में पेपर लीक रोकने को वी. राधा समिति ने दूसरी रिपोर्ट सौंपी

  • पेपर लीक और धांधली करने वालों पर 10 करोड़ रुपये का जुर्माना का प्रस्ताव

  • 7 से 10 साल की जेल और संपत्ति जब्ती की सिफारिश

  • परीक्षा घोटालों की जांच के लिए स्पेशल टास्क फोर्स (STF)

  • त्वरित न्याय के लिए विशेष फास्ट-ट्रैक कोर्ट के गठन का प्रस्ताव

V Radha Committee Report: महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य में भर्ती और प्रतियोगी परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने के लिए गठित उच्च-स्तरीय समिति ने सरकार को अपनी दूसरी रिपोर्ट सौंप दी है। इस रिपोर्ट में कई महत्वपूर्ण सुधारों के सुझाव दिए गए है। इसमें पेपर लीक, परीक्षा में धांधली और अनुचित साधनों के इस्तेमाल को रोकने के लिए कड़े कानूनी प्रावधान शामिल हैं। इसमें परीक्षा संचालन, प्रशासनिक तंत्र, तकनीक का एकीकरण, साइबर सुरक्षा और उम्मीदवारों के हितों की रक्षा जैसे विषय शामिल हैं। वी. राधा समिति की ओर से सौंपी गई यह दूसरी रिपोर्ट है। कमेटी की ओर से सरकार को कुल चार रिपोर्टें सौंपी जानी हैं।

पेपर लीक और संगठित धांधली पर कड़ी सजा का प्रस्ताव

महाराष्ट्र सरकार द्वारा गठित वी. राधा समिति ने सिफारिश की है कि परीक्षा में संगठित रूप से धांधली करने वाले व्यक्तियों और संगठनों को 7 से 10 साल की जेल और कम से कम 10 करोड़ रुपये का जुर्माना होना चाहिए। साथ ही, इसमें ऐसी धांधली से हुए नुकसान की भरपाई करने और इसमें शामिल लोगों की संपत्ति जब्त करने का प्रस्ताव भी दिया गया है।

गंभीर मामलों की जांच के लिए बनेगी STF

इसके अलावा, वी. राधा समिति ने गंभीर अपराधों की जांच के लिए एक स्पेशल टास्क फोर्स (STF) बनाने, मामलों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष फास्ट-ट्रैक कोर्ट गठित करने और जांच की जिम्मेदारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सौंपने की सिफारिश की है।

Devendra Fadnavis
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का एक और पड़ाव पार! 50 किमी लंबे कॉरिडोर पर दौड़ी बिजली, यात्रियों के लिए खुशखबरी

MPSC उम्मीदवारों को परीक्षा फीस लौटाने की सिफारिश

वी. राधा समिति की रिपोर्ट में उम्मीदवारों के हित में भी एक महत्वपूर्ण सुझाव यह भी दिया गया है। समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) द्वारा आयोजित परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को उनकी पूरी परीक्षा फीस वापस करने पर विचार किया जाए। इसके साथ ही, यह भी सुझाव दिया गया है कि यदि किसी उम्मीदवार द्वारा आंसर की (उत्तर कुंजी) पर जताई गई आपत्ति सही पाई जाती है, तो उस आपत्ति को दर्ज कराने के लिए दी गई फीस वापस कर दी जानी चाहिए।

महाराष्ट्र सरकार ने गठित की थी वी. राधा कमेटी

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार ने 4 सितंबर 2026 को एक सरकारी प्रस्ताव (GR) के माध्यम से सामान्य प्रशासन विभाग (सेवा) की अतिरिक्त मुख्य सचिव वी. राधा की अध्यक्षता में इस उच्च-स्तरीय समिति का गठन किया था। इस समिति का उद्देश्य राज्य की भर्ती और प्रतियोगी परीक्षा प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, सुरक्षा और विश्वसनीयता को बढ़ाना था।

Devendra Fadnavis
WhatsApp Web को लेकर महाराष्ट्र सरकार की चेतावनी, सरकारी कर्मचारियों से लॉगआउट करने की अपील

चार चरणों में सौंपी जानी हैं रिपोर्टें

समिति ने अपनी पहली रिपोर्ट 4 नवंबर 2026 को सौंपी थी, जो महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की ग्रुप-सी परीक्षाओं पर केंद्रित थी। इसके बाद, 23 नवंबर 2026 को समिति ने सरकार को अपनी दूसरी रिपोर्ट सौंपी है। इस रिपोर्ट में कानूनी प्रावधानों, परीक्षा संचालन प्रणाली, प्रशासनिक समन्वय, उम्मीदवारों के लिए सुविधाओं और तकनीक-आधारित सुरक्षा के संबंध में व्यापक सुधारों का सुझाव दिया गया है। वी. राधा कमेटी की ओर से सरकार को कुल चार रिपोर्टें सौंपी जानी हैं।