- Hindi News »
- Maharashtra »
- Uddhav Thackeray Missing From Eknath Shinde Poster
एकनाथ शिंदे के पोस्टर से उद्धव ठाकरे गायब, ठाणे-पालघर जिला भी शिंदे खेमे में
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्रा

मुंबई: अपनी ही पार्टी के दो-तिहाई विधायकों को तोड़ कर महाराष्ट्र (Maharashtra)की राजनीति में भूचाल लाने वाले शिवसेना (Shiv Sena) के नेता और नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की बगावत का असर ठाणे (Thane), कल्याण (Kalyan), पालघर (Palghar) और आसपास के जिलों में दिखने लगा है।
ठाणे-पालघर,रायगढ़ जिलों में एकनाथ शिंदे के समर्थन में होर्डिंग,बैनर झलक रहे हैं। इन होर्डिंग बैनर से सीएम और शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे गायब हैं, जबकि एकनाथ शिंदे द्वारा उठाए गए राजनीतिक कदम के समर्थन में लगे होर्डिंग बैनर में शिवसेना प्रमुख स्व. बाल ठाकरे और स्व. आनंद दिघे के फोटो लगे हैं। ऐसे में स्पष्ट हो गया है कि शिंदे की भुमिका को लेकर उनके जिले के अलावा आसपास के जिलों से भी शिवसेना संगठन के लोग सहमत हैं।
शिवसेना के गढ़ में शांति
शिवसेना को पहली बार सत्ता का स्वाद चखाने वाले ठाणे के शिवसैनिकों में शांति पसरी हुई है। ठाणे जिले में शिवसेना का केंद्र कहे जाने वाले दिघे के कार्यालय के नाम से प्रचलित टेम्भीनाका स्थित शिवसेना की मुख्य शाखा में शांति का माहौल है। यही स्थिति ठाणे में शिवसेना की हर शाखा की है। ठाणे महानगरपालिका में शिवसेना के 67 नगरसेवक हैं, बताया गया है कि ये सभी एकनाथ शिंदे के समर्थन में हैं। शिवसेना के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है,जब ठाकरे परिवार के खिलाफ बगावत करने वाले एक नेता के समर्थन में शिवसेना के सभी पदाधिकारी और नगरसेवक आ गए हों। यही स्थिति कल्याण, उल्हासनगर, भिवंडी, अम्बरनाथ, बदलापुर और पालघर में दिखाई दे रही है। शिवसेना के कल्याण, ठाणे जिला के सभी प्रमुख पदाधिकारी शिंदे के साथ हो लिए हैं। कई पदाधिकारियों का कहना है कि ठाणे शिवसेना का गढ़ है। आनंद दिघे के कट्टर शिष्य एकनाथ शिंदे ने शिवसेना का गढ़ साबूत रखा है।
सम्बंधित ख़बरें
Kalyan: रेलवे यार्ड में 14 साल की लड़की से दरिंदगी, रेप की घटना से फिर दहल उठा महाराष्ट्र
ठाणे: मानसून से पहले आपदा प्रबंधन की बड़ी तैयारी, जिलाधिकारी ने खतरनाक पुलों व इमारतों के ऑडिट के दिए निर्देश
बदलापुर: मारपीट तक पहुंचा महायुति का मतभेद, शिंदे के पार्षदों ने की बीजेपी पदाधिकारी के बेटे की पिटाई
मीरा – भाईंदर: चेना रिवरफ्रंट पर एनजीटी सख्त, 6 सप्ताह में मांगा जवाब
400 नगरसेवकों की सूची तैयार
बताया गया कि शिवसेना लगभग 400 नगरसेवकों की सूची तैयार हुई है, जो एकनाथ शिंदे गुट के साथ हैं, इसके अलावा एकनाथ शिंदे के पुत्र सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, ठाणे के राजन विचारे,वाशिम की सांसद भावना गवली, पालघर के राजेंद्र गावित सहित 6 सांसद भी शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं। आगामी तीन-चार महीनों में होने वाले महानगरपालिका चुनाओं को देखते हुए शिवसेना के अधिकांश पूर्व नगरसेवक शिंदे के खेमें में आ गए हैं। शिवसेना के जिला प्रमुख नरेश म्हस्के ने कहा कि हम सभी नगरसेवक और पदाधिकारी एकनाथ शिंदे के साथ हैं।
Uddhav thackeray missing from eknath shinde poster
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Jackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
May 18, 2026 | 08:38 PMट्विशा शर्मा की मौत के पहले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, समर्थ के अलावा दिखे दो और लोग- देखें VIDEO
May 18, 2026 | 08:32 PMExplainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMNCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
May 18, 2026 | 08:19 PMमोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
May 18, 2026 | 08:16 PMकरडी में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, मोहाडी में जुआ खेलते तीन लोग रंगेहाथ पकड़े गए
May 18, 2026 | 08:09 PMRamcharan बने Peddi के सबसे महंगे स्टार…एक फिल्म करोड़ों की कमाई, जानिए पूरी स्टारकास्ट की फीस
May 18, 2026 | 08:08 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














