-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Uddhav Thackeray Ajit Pawar Will Stop Bjp Mission Mumbai Ubt Ncp Will Compromise
BJP के ‘मिशन मुंबई’ को रोकेंगे उद्धव ठाकरे-अजीत पवार!, यूबीटी-एनसीपी में होगा समझौता
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्रा

मुंबई: देश की सबसे धनी मुंबई महानगरपालिका (BMC) पर कब्जे के लिए बीजेपी (BJP) ने जोरदार तैयारी शुरू कर दी है। बीजेपी के ‘मिशन मुंबई’ (Mission Mumbai) को सफल बनाने के लिए केंद्र से लेकर राज्य के वरिष्ठ नेताओं को काम पर लगाया गया है। बताया गया कि राज्य में बीजेपी के सबसे बड़े रणनीतिकार उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis) के सागर बंगले पर शनिवार को मुंबई के विधायकों और सांसदों की विशेष बैठक में बीएमसी चुनाव (BMC Elections) में 151 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा गया। इसके लिए पार्टी ने एक मजबूत मोर्चा बनाने का भी निर्णय लिया है, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के ‘मिशन मुंबई’ को रोकने के लिए यूबीटी-एनसीपी ( UBT-NCP) ने भी कमर कसी है।
वैसे बीएमसी पर कब्जे की इच्छा पिछले कई वर्षों से बीजेपी ने पाल रखी है। गत लगभग तीन दशक से बीएमसी पर शिवसेना का कब्ज़ा रहा हैं। कई बार शिवसेना के साथ बीजेपी भी बीएमसी की सत्ता में सहभागी रही हैं। 2017 के बीएमसी चुनाव में बीजेपी सत्ता के काफी नजदीक पहुंच गई थी। शिवसेना को 84 और बीजेपी को 82 सीटें मिली थी, परंतु राज्य में युति सरकार को मजबूत बनाए रखने के लिए उद्धव की मांग पर सत्ता शिवसेना के पास ही रही। अब बदली राजनीतिक परिस्थिति में बीजेपी सीएम शिंदे की शिवसेना के साथ मिलकर उद्धव की पार्टी को बीएमसी से बेदखल करने की रणनीति पर काम कर रही है, हालांकि उसके लिए यह आसान नहीं है।
बीजेपी डोर-टू-डोर अभियान चलाने का निर्णय लिया
मोदी@9 कार्यक्रम को स्थानीय लोगों तक पहुंचाने के लिए बीजेपी डोर-टू-डोर अभियान चलाने का निर्णय लिया है। बड़ी संख्या में उत्तरभारतीय मतदाताओं से संपर्क के लिए कृपाशंकर सिंह जैसे नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई की झीलों में 41.36% पहुंचा पानी: विहार-तुलसी जलाशय ओवरफ्लो, फिलहाल 10 प्रतिशत की पानी कटौती रहेगी जारी
मुंबई में बारिश से सड़कों पर गड्ढों की भरमार, 1,808 शिकायतें दर्ज; 64 मामलों में अब भी नहीं हुई कार्रवाई
मुंबई में भारी बारिश का असर: विहार झील ओवरफ्लो, तुलसी 95% भरी, भातसा का जलस्तर 4.80 मीटर बढ़ा
तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश की आशंका; मुंबई में आज नहीं खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, बीएमसी ने जारी किए निर्देश
क्या साथ आएगी एमवीए!
चर्चा है कि बीएमसी चुनाव में यूबीटी-एनसीपी में समझौता हो सकता है। एनसीपी के नेता अजीत पवार ने भी कहा कि बीजेपी ने कई साल से बीएमसी जीतने की इच्छा पाल रखी है, परंतु शिवसेना में बगावत के बाद मुंबई में उद्धव ठाकरे के प्रति हमदर्दी बढ़ी है। पार्टी के ज्यादातर पूर्व नगरसेवक अब भी उद्धव ठाकरे के साथ खड़े हैं। अजीत पवार का कहना है कि एनसीपी उद्धव ठाकरे के साथ मिलकर बीएमसी चुनाव लड़ना चाहती हैं। अजीत पवार को विश्वास है कि एमवीए मिलकर बीजेपी को आसानी से हरा सकती है। एनसीपी मुंबई शहर में अकेले दम पर मजबूत नहीं है।
कांग्रेस अभी तक अपने पत्ते नहीं खोल रही
उधर, कांग्रेस अभी तक अपने पत्ते नहीं खोल रही है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि कांग्रेस बीएमसी का चुनाव यूबीटी-एनसीपी के साथ मिल कर नहीं लड़ना चाहती। कर्नाटक चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस का हौसला बढ़ गया है। बहुभाषी मतदाता वाले मुंबई शहर में कांग्रेस का अपना जनाधार है। पार्टी बीएमसी में विपक्षी दल की भूमिका भी निभाती रही है। कांग्रेसी खेमे में चर्चा है कि चुनाव बाद जरूरत पड़ी तो यूबीटी के साथ गठबंधन किया जा सकता है।
मनसे के साथ भी गठबंधन करने की फ़िराक में बीजेपी
उधर, बीएमसी चुनाव में मनसे के साथ भी गठबंधन करने की फ़िराक में बीजेपी है। इसके अलावा आप, सपा और रिपब्लिकन पार्टियों का मोर्चा तैयार करने की कवायद भी शुरू है। उल्लेखनीय है कि कई राज्यों से ज्यादा बजट वाली बीएमसी पर कब्ज़ा बीजेपी सहित सभी दलों के लिए आगामी लोकसभा विधानसभा चुनाव की दिशा भी तय करेगा।
Uddhav thackeray ajit pawar will stop bjp mission mumbai ubt ncp will compromise
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
टॉक्सिक और ईठा से नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन की टक्कर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
Jul 09, 2026 | 09:24 PM2011 से पहले बनी सभी झुग्गी-झोपड़ियों को मिलेगा कानूनी संरक्षण, कोई नहीं होगा बेघर, महाराष्ट्र सरकार का फैसला
Jul 09, 2026 | 09:20 PMEXCLUSIVE: ‘गड्ढों के बीच कहीं सड़क छूट गई’, राजधानी भोपाल की सड़कों के हाल ‘बेहाल’; आंखें मूंदकर बैठा प्रशासन
Jul 09, 2026 | 09:16 PMसांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PMछत्रपति संभाजीनगर: बढ़े हुए पानी का इंतजार लंबा, GVPR और MJP विवाद से 2740 करोड़ की जलापूर्ति योजना प्रभावित
Jul 09, 2026 | 09:11 PMWhatsApp पर आया Meta Business Agent, अब AI करेगा ग्राहकों से बात, बुकिंग से लेकर सेल तक संभालेगा पूरा काम
Jul 09, 2026 | 09:08 PMचीन के शिनजियांग में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग… जिंदा जले 28 लोग, सामने आया हादसे का खौफनाक VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:03 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














