अमरावती में Hit And Run का मामला, दिवाली पर मंदिर लौट रही दो युवतियों को टक्कर

Amravati News: अमरावती में मंदिर लौट रही दो युवतियों को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी थी। जिसमें वैष्णवी गंभीर रूप से घायल हो गई थी और पायल सुरक्षित बच गई।
अमरावती में मंदिर लौट रही दो युवतियों को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी थी। जिसमें वैष्णवी गंभीर रूप से घायल हो गई थी और पायल सुरक्षित बच गई। बताया जा रहा है कि चालक शराब के नशे में था।
अमरावती हिट एंड रन (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Amravati Hit And Run Case: जहां पूरा शहर दीपावली के जश्न में डुबा हुआ था। वहीं मंदिर में दर्शन करने जा रही दो युवतियों को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारने से हिट एंड रन का मामला शहर में प्रकाश में आया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पायल राजेन्द्र बुंदेले (22) और उसकी सहेली वैष्णवी विष्णु थोरात (21) यह कंवरनगर स्थित एक मंदिर में दिवाली के दर्शन करने पश्चात अपने घर लौट रही थी। तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन में बैठे वाहन चालक ने दोनों युवतियों को जोरदार टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया।

राजापुर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत युवतियों को उठाकर नजदीकी अस्पताल में भिजवाया। मामले की जानकारी होते ही राजापेठ पुलिस का दल तुरंत घटना स्थल पर पहुंचा वही मामले की जांच हेतु अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ राजापेठ पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश तेज कर दी है।

शराब के नशे में था चालक

घटना के बाद वैष्णवी थोरात की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं उसकी सहेली पायल खतरे से बाहर है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वाहन चालक शराब के नशे में था। वहीं उसके साथ अन्य कुछ युवक भी वाहन में बैठे चुहलबाजी कर रहे थे। इस घटना के पूर्व भी वाहन चालक ने कंवर नगर क्षेत्र में भी तेज गति से वाहन चलाते हुए कुछ दुर्घटनाओं को अंजाम दिया और फरार हो गया। पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com