Akola News: ट्रक मालिक, चालक संगठन ने किया; शिवनी हवाई अड्डे के पास रास्ता रोको आंदोलन
- Written By: नवभारत डेस्क
- पुलिस ने आंदोलनकारियों को हिरासत में लेकर छोड़ा
- कानून वापस लिए जाने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा
अकोला. अकोला जिला मोटर मालिक, वाहक एसोसिएशन ने हीट-एंड-रन कानून के विरोध में 10 जनवरी से हड़ताल फिर से शुरू कर दी है. हड़ताल के दौरान कुछ स्थानों पर सड़क जाम किया जा रहा है. शुक्रवार को ट्रक ड्राइवर-ओनर्स संगठन की ओर से स्थानीय शिवनी एयरपोर्ट के पास शांतिपूर्ण तरीके से रास्ता रोको आंदोलन किया गया.
इस दौरान एमआईडीसी पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया और कुछ देर बाद उन्हें रिहा कर दिया. इस आंदोलन के दौरान अकोला जिला मोटर मालिक, वाहक एसो. के अध्यक्ष जावेद खान पठान ने कहा कि जब तक कानून वापस नहीं लिया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा. संगठन की ओर से स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन किया जा रहा है और वाशिम बाईपास पर सभी प्रदर्शनकारी अपनी गाड़ियों के स्टीयरिंग छोड़कर एक साथ बैठे हैं.
प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगें पूरी होने और कानून को वापस लिए जाने तक अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखने का संकल्प लिया है. इस बीच शिवनी हवाई अड्डे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की दोपहर रास्ता रोको आंदोलन किया गया. इस अवसर पर संयुक्त वाहन संगठन के अध्यक्ष विनोद नालट, संघर्ष वाहन एसो. के प्रशांत मराठे, अब्दुल आसिफ उर्फ गुडडू सेठ, वसीम. शे. मेहबूब, सुभाष तायडे, योगेश इंगले, भगवान अहेर, गजानन अहिर, संदीप पाटिल, राजू इंगले, धनंजय आगरकर, ज्ञानेश्वर कवलकार आदि सहित बड़ी संख्या में वाहक, चालक उपस्थित थे.
सम्बंधित ख़बरें
Akola News: मां की कुल्हाड़ी से हत्या के आरोपी की जमानत खारिज, अकोट कोर्ट का बड़ा फैसला
Akola News: अकोला पुलिस की सख्ती, बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों का लाइसेंस होगा निलंबित
Akola News: अकोला में बिजनेस क्लब की नई कार्यकारिणी घोषित, सामाजिक दायित्व पर दिया जोर
Akola News: अकोला महानगरपालिका की कचरा प्रबंधन व्यवस्था संकट में, फिर जारी हुई निविदा
युवक कांग्रेस का समर्थन
अकोला शहर व जिला युवक कांग्रेस द्वारा अकोला वाहन चालक कृति समिति की ओर से हीट-एंड-रन कानून के विरोध में किए जा रहे आंदोलन को समर्थन दिया गया है. यह जानकारी जिलाध्यक्ष आकाश कवडे, उपाध्यक्ष राहुल सारवान, अंकुश तायडे, विद्यार्थी जिलाध्यक्ष अभिजीत तवर, युकां विस अध्यक्ष मो.शारिक, लखन सेठ सारवान, जय गिर्हे, संतोष निधाने, संतोष झांझोटे, तेजस देवबाले आदि पदाधिकारी व युवकों ने दी है.
अगला प्रदर्शन : अर्धनग्न आंदोलन
हिट एंड रन कानून एक काला कानून है और वाहन चालक अब अगले विरोध के रूप में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने अर्ध-नग्न आंदोलन करेंगे, यह जानकारी संयुक्त वाहन संगठन के अध्यक्ष विनोद नालट ने दी.
