Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र के पालघर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू कार रेस्त्रां में घुसी; महिला की मौत

  • Written By: आसिफ सईद
Updated On: Jan 27, 2022 | 12:32 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

पालघर (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र (Maharashtra) के पालघर (Palghar) जिले में चिंचनी समुद्र तट पर एक कार (Car) ने भोजनालय (Restaurant) को टक्कर मार दी। घटना में एक महिला (Woman) की मौत (Death) हो गई और पांच अन्य घायल (Injured) हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना बुधवार देर शाम को हुई, जिसके बाद कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया, ‘‘26 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण, शाम को बड़ी संख्या में लोग तारापुर में चिंचनी समुद्र तट पर जमा हुए थे। हालांकि, भीड़ होने के बावजूद एक कार समुद्र तट पर आ गई और स्कूटर सवार को बचाने की कोशिश करते समय चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और कार ने भोजनालय को टक्कर मार दी। भोजनालय में खाना खा रही महिला की मौके पर ही मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।”

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद समुद्र तट पर मौजूद कई लोगों ने न केवल कार की विंडस्क्रीन तोड़ दी, बल्कि खाने के कुछ स्टाल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और कुर्सियों को फेंक दिया। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। सूचना मिलते ही वनगांव थाने के कर्मी स्थिति पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंचे। भीड़ के हंगामे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

सम्बंधित ख़बरें

Thar स्टंट बना खतरनाक हादसा! नशे में छत पर बैठी लड़की गिरी, वीडियो वायरल

Mira Bhayandar की नई विकास योजना को मंजूरी, शहर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

Vasai Virar Water Crisis: महंगे दामों में मिल रहा बीमारी भरा पानी, स्वास्थ्य पर बड़ा खतरा

Central Railway का मेगा ब्लॉक, 18-19 अप्रैल को लोकल सेवाएं प्रभावित, कई ट्रेनें डायवर्ट

अधिकारी ने बताया कि वनगांव थाने में कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए पालघर के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है। 

Tragic accident in palghar maharashtra uncontrollable car rammed into restaurant womans death

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 27, 2022 | 12:32 PM

Topics:  

  • Car Crash
  • Maharashtra
  • Palghar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.