-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Traffic Will Be Free At Dahisar Check Naka Know What Bmc Has Plan Read Details
ट्रैफिक मुक्त होगा दहिसर चेक नाका, जानें BMC ने क्या बनाई है योजना, पढ़ें डिटेल्स
- Written By: प्रभाकर दुबे

file
मुंबई: मुंबई कोस्टल रोड के बाद बीएमसी (BMC) ने अब एक बहुप्रतीक्षित दहिसर पश्चिम से मीरा-भायंदर को जोड़ने वाले एलिवेटेड रोड (Elevated Road) निर्माण के लिए निविदा जारी की है। एलिवेटेड रोड के बन जाने से पश्चिमी उपनगर से मुंबई आने वालों को बड़ी राहत मिलेगी। इस परियोजना के निर्माण पर 3,186 करोड़ रुपए की लागत आने का अनुमान है। मुंबई में कोस्टल रोड (Mumbai Coastal Road) का काम अंतिम चरण में है। वर्तमान में दहिसर चेक नाका (Dahisar Check Naka) से 5 किमी की यात्रा करने में 30 मिनट का समय जाता है। एलिवेटेड रोड बना जाने से यह दूरी केवल कुछ मिनटों में पूरी की जा सकती है। इससे दहिसर चेक नाका पर लगने वाले जाम से भी छुटकारा मिल जाएगा।
मैंग्रोव क्षेत्र से गुजरने के कारण इस एलिवेटेड रोड के लिए सीआरजेड, वन विभाग का अनुमति प्राप्त करनी होगी। इसके अलावा महाराष्ट्र मेरीटाइम बोर्ड, एमएमआरडीए, मीरा-भायंदर महानगरपालिका और साल्ट विभाग की भी पूर्व स्वीकृति लेना आवश्यक है।
भायंदर से मुंबई आने के लिए केवल दो रास्ते
वर्तमान में भायंदर से मुंबई आने के लिए केवल दो मार्ग हैं। पश्चिम एक्सप्रेस हाइवे और पश्चिम रेलवे से मुंबई के लिए आवागमन होता है। मीरा-भायंदर शहर तेजी से बढ़ रहा है। एक अनुमान के मुताबिक, मीरा-भायंदर की आबादी करीब से रोजाना 10 लाख लोग रोजाना सफर करते हैं। बीएमसी द्वारा दहिसर और मीरा-भायंदर को जोड़ने वाला तटीय शहर के उत्तरी हिस्से के पूरा होने के साथ दहिसर चेक नाका पर होने वाले ट्रैफिक जाम अतीत की बात हो जाएगी। इससे रोड पर 70 प्रतिशत भीड़ कम हो जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार, 27 वें वार्षिक दिवस पर MRVC ने साझा किया पुरा रोडमैप
ट्रैक किनारे निर्माण को लेकर मध्य रेलवे सख्त, 30 मीटर के अंदर कंस्ट्रक्शन के लिए लेनी होगी NOC
जोगेश्वरी जंक्शन, नई हार्बर लाइन और 15 डिब्बों वाली लोकल से बदलेगी मुंबई की रेल व्यवस्था
मुंबई: एसटी महामंडल के भूमि विकास को मिलेगी गति, पीपीपी नीति से छूट देने को मंत्रिमंडल की मंजूरी
जमीन अधिग्रहण पर 1,600 करोड़ रुपए होंगे खर्च
बीएमसी ब्रिज विभाग के अधिकारी ने बताया कि एलिवेटेड रोड के जमीन अधिग्रहण पर 1600 करोड़ रुपए खर्च होंगे। ब्रिज बनाने पर भी इतनी ही लागत आएगी। इन दोनों को मिला कर परियोजना पर 3,186 करोड़ का खर्च आएगा। कोस्टल रोड के निर्माण के लिए एमएमआरडीए सैद्धांतिक रुप से बीएमसी को सौंपने को तैयार हो गया है।
सात मंजिला पार्किंग स्थल
परियोजना के बीच रिक्त स्थान का कुशलतापूर्वक उपयोग करने के लिए बहुस्तरीय सात मंजिला मैकेनाइज्ड पार्किंग स्थल, बस टर्मिनल, मेट्रो स्टेशन के साथ मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब बनाने के लिए बेसमेंट प्रस्तावित है। यात्रियों के लिए 550 पार्किंग स्पेस उपलब्ध होंगे।
प्रस्तावित एलिवेटेड रोड की प्रमुख बातें
- प्रस्तावित एलिवेटेड रोड की लंबाई 5 किमी है। बीएमसी क्षेत्राधिकार में सड़क की लंबाई 1.5 किमी और मीरा-भायंदर महानगरपालिका के क्षेत्राधिकार में 3.5 किमी क्षेत्र आता है।
- परियोजना अब बीएमसी द्वारा एमबीएमसी की ओर से एमएमआरडीए के सहयोग से कार्यान्वित की जा रही है।
- प्रस्तावित एलिवेटेड रोड को कांदरपाड़ा मेट्रो स्टेशन, लिंक रोड, दहिसर (पश्चिम) से उत्तन रोड , सुभाष चंद्र बोस ग्राउंड, भायंदर (पश्चिम) के पास शुरू होगा।
- एलिवेटेड रोड के पिलर की ऊंचाई 100 मीटर
- 45 मीटर चौडे इस मार्ग में 4 X 4 लेन होगी। इसका निर्माण सिल्ट पर किया जाएगा।
- एम्बुलेंस और आपातकालीन वाहनों की आवाजाही के लिए दोनों तरफ इमरजेंसी लेन
- सड़क की क्षमता प्रतिदिन 75,000 पीसीयू होगी।
- पर्यावरण को कम क्षति पहुंचाने के साथ लोगों को अधिकतम लाभ देने के लिए इंजीनियरिंग, अनुकूलित डिजाइन
- ट्रैफिक जाम से बचने दोनों तरफ सिग्नल फ्री मल्टी लेवल रोड इंटरचेंज
- भविष्य के तटीय सड़क विकास से जोड़ने का प्रावधान
- 42 महीने में पूरा करने का लक्ष्य
Traffic will be free at dahisar check naka know what bmc has plan read details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में सुस्त पड़ी मानसून की रफ्तार! बारिश पर ब्रेक लगने से बढ़ी गर्मी-उमस, काेंकण में येलो अलर्ट जारी
Jul 15, 2026 | 06:01 AMGoogle Drive और iCloud की छुट्टी? WhatsApp ला रहा अपना Cloud Backup, 2GB फ्री स्टोरेज के साथ बड़ी राहत
Jul 15, 2026 | 04:57 AMAaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 12:15 AMटीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM














