- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Will Fight Navi Mumbai Civic Elections Alone Plan Of Naresh Mhaske
Thane News: …तो नई मुंबई निकाय चुनाव अकेले लड़ेंगे, नरेश म्हस्के का ऐसा भी पैंतरा
महाराष्ट्र के ठाणे से शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने कहा है कि अगर सहयोगी दल अलग होने का फैसला करते हैं तो उनकी पार्टी नवी मुंबई महानगरपालिका चुनाव अकेले लड़ेगी।
- Written By: आंचल लोखंडे

तो नई मुंबई निकाय चुनाव अकेले लड़ेंगे। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे से शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने कहा है कि अगर सहयोगी दल अलग होने का फैसला करते हैं तो उनकी पार्टी नवी मुंबई महानगरपालिका चुनाव अकेले लड़ेगी। नई मुंबई, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का गढ़ रहा है। भाजपा, महायुति गठबंधन का हिस्सा है जिसमें शिवसेना के साथ-साथ अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) भी शामिल है।
मुंबई और ठाणे सहित महाराष्ट्र के कई शहरों में नगर निकाय चुनाव 2022 की शुरुआत से लंबित हैं। अब तक चुनावों की कोई तारीख घोषित नहीं की गई है। म्हस्के ने शनिवार रात शिवसेना की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, “यह चुनाव महायुति के रूप में लड़ा जाएगा और शिवसेना का भगवा झंडा नवी मुंबई महानगरपालिका (एनएमएमसी) पर लहराएगा। अगर कोई महानगरपालिका में शिवसेना-भाजपा गठबंधन में शामिल होने के लिए तैयार नहीं है, तो हम सभी इसे स्वतंत्र रूप से फहराने के लिए तैयार हैं।”
सहयोगी दलों के साथ भी बाद भी…
म्हस्के ने भाजपा का नाम लिए बिना कहा, “शिवसेना, गठबंधन में चुनाव लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन अगर आप अलग से चुनाव लड़ना चाहते हैं, तो मेरे पार्षदों को हल्के में न लें क्योंकि हम आपके बराबर हैं।” महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 15 मई को कहा था कि उनकी सरकार समय पर महानगरपालिका चुनाव कराने की कोशिश करेगी और कहा कि महायुति गठबंधन एक साथ चुनाव लड़ेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Thane Coastal Road Project: संजय केलकर ने किया कोस्टल रोड प्रोजेक्ट का निरीक्षण, 28% काम पूरा
ठाणे के मौसम का अचानक बदला मिजाज, आंधी-तूफान और बारिश से कई इलाकों में अफरा-तफरी
एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर आसमान में तूफान के बीच फंसा, पायलट ने तुरंत लिया ये फैसला, बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री
पुणे मनपा में बढ़ा जनप्रतिनिधियों का दखल: सुरक्षा गार्ड भर्ती में ‘अपने लोगों’ को नौकरी दिलाने का दबाव
सहमति नहीं तो घटक दल स्वतंत्र चुनाव लड़ सकते हैं
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे में पत्रकारों से कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा, राकांपा और शिवसेना जहां भी संभव होगा, मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा था कि जहां सीट के बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाती, वहां घटक दल स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ सकते हैं।
Will fight navi mumbai civic elections alone plan of naresh mhaske
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बॉम्बे हाईकोर्ट में परमबीर सिंह की जमानत रद्द करने की मांग, लीलावती ट्रस्ट ने लगाए गंभीर आरोप
May 08, 2026 | 11:44 AMबिहार में 250 छात्रों की स्वास्थ्य में हुआ सुधार, मिड-डे मील खाने के बाद पड़े बीमार, भोजन में मिला था सांप
May 08, 2026 | 11:37 AMJabalpur Cruise Accident: हाईकोर्ट पहुंचा मामला, जिम्मेदारों पर आपराधिक कार्रवाई की मांग को लेकर PIL दायर
May 08, 2026 | 11:36 AMनीलेश लंके की और बिगड़ी तबियत, अहिल्यानगर में इलाज के बाद अब पुणे में भर्ती; समर्थकों में चिंता
May 08, 2026 | 11:35 AMनागपुर में बड़ा जमीन घोटाला, गरीबों के लिए दी गई जमीनों की अवैध बिक्री; 67 मामले उजागर
May 08, 2026 | 11:30 AMMaharashtra 10th Board Results: वेबसाइट क्रैश हुई तो अपनाएं ये ट्रिक! मां के नाम से ऐसे देखें स्कोरकार्ड
May 08, 2026 | 11:29 AMTiger In Yavatmal: पैनगंगा कोयला खदान में घूमता दिखा बाघ; डंपर ऑपरेटर ने मोबाइल में कैद किया डरावना वीडियो
May 08, 2026 | 11:29 AMवीडियो गैलरी

योगी जी, हर मोड़ पर यमराज हैं तो सुनवाई क्यों नहीं? बेटी से बदसलूकी पर इंसाफ की गुहार लगा रही मां- देखें VIDEO
May 07, 2026 | 05:58 PM
चंद्रनाथ की मौत की जिम्मेदार TMC? बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को गोलियों से भूना, BJP ने बनर्जी को घेरा
May 07, 2026 | 01:28 PM
बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार; गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, नीतीश के बेटे निशांत बने मंत्री
May 07, 2026 | 12:21 PM
Anant Singh Case: हथियार, नाच-गाना और FIR, प्रशासन की कार्रवाई पर भड़के छोटे सरकार कहा-हम माननीय हैं या जानवर
May 07, 2026 | 11:57 AM
जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM














