Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ठाणे में पानी की किल्लत, फायदा उठा रहे है टैंकर माफिया

  • Written By: Virendra Mishra
Updated On: Oct 30, 2021 | 06:51 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

ठाणे: ठाणे महानगरपालिका (Thane Municipal Corporation) क्षेत्र के कई हिस्सों में अभी पानी की कटौती (Water Shortage) हो रही है। जिसके कारण ठाणेकर पानी की समस्या से जूझते नजर आ रहे है। वहीं जिन क्षेत्रों में पानी की कमी महसूस होती है, ऐसे क्षेत्रों में ठाणे महानगरपालिका जलापूर्ति विभाग (Thane Municipal Water Supply Department) द्वारा पानी की आपूर्ति की जाती है। लेकिन महानगरपालिका के पास कुल नौ प्रभाग समिति क्षेत्र में तक़रीबन 25 लाख की आबादी वाले ठाणे शहर (Thane City) में सिर्फ सात सरकार टैंकर (Tanker) ही कार्यरत है। ऐसे में शहर के कई सोसायटियों को निजी टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। जिसका फायदा निजी टैंकर माफिया उठाते दिखाई दे रहे है। नतीजतन कुछ सोसायटियों के मासिक टैंकर बिल लाखों में चले गए हैं।

इतना ही नहीं चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है कि इन टैंकरों की कीमत 2,500 रुपए से 3,500 रुपए के बीच है, जबकि वहीं ठाणे महानगरपालिका द्वारा खुद के टैंकर से उपलब्ध कराए जाने वाले एक टैंकर पानी की कीमत मात्र 1000 रुपए है। 

लोग निजी टैंकरों से पानी खरीद रहे  

गौरतलब है कि ठाणे पिछले दो-तीन महीने से पानी की किल्लत से जूझ रहा है। इसका खामियाजा मुंब्रा और दिवा, कलवा समेत पूरे ठाणे को भुगतना पड़ रहा है। इस समय आवास परिसरों में पानी की आपूर्ति के लिए महानगरपालिका के सात टैंकर उपलब्ध कराए गए हैं। दो टैंकर मुंब्रा में हैं और बाकी ठाणे शहर में कार्यरत हैं। ये टैंकर शहर में आवासीय इकाइयों की संख्या के अनुपात में अपर्याप्त हैं।  इसलिए एक टैंकर के एक जगह जाने के बाद दूसरी जगह जाने में आधा दिन लग जाता है। जिसके कारण आज भी कई हिस्सों में इस वजह से पानी नहीं मिल पाता है। इसलिए मजबूरी में सोसायटी वाले और अन्य लोग निजी टैंकरों से पानी खरीद रहे हैं।  महानगरपालिका से एक टैंकर लेने के लिए 1000 रुपए और वाणिज्य वालों के लिए 1500 रुपए की दर से शुल्क लिया जा रहा है। सोसायटी वाले परिसरों द्वारा टैंकर की मांग पर उन्हें महानगरपालिका की तरफ से मात्र 700 रुपए वसूल रहा है, लेकिन इसके लिए सोसायटी को निजी टैंकर भेजना पड़ता है।

सम्बंधित ख़बरें

बायपास पर टैंकरों की अवैध मंडी, भूजल दोहन से गहराया जल संकट, रहवासियों ने कलेक्टर को की सामूहिक शिकायत

‘हम मराठी को किराए पर घर नहीं देते’, भायंदर की घटना पर भड़के प्रताप सरनाईक, बोले-शिवसेना की भाषा में देंगे जवाब

भतीजे के कारण बंगाल में हारीं ममता, TMC नेताओं के निशाने पर क्यों हैं अभिषेक बनर्जी? पार्टी में बढ़ी कलह

कल्याण के दुर्गाडी किले पर बकरीद पर भारी तनाव; नमाज के बाद नारेबाजी, जवाब में हिंदुओं का हनुमान चालीसा पाठ

ठाणे महानगरपालिका के पास टैंकर की कमी  

वर्तमान समय में ठाणे महानगरपालिका प्रशासन के पास सिर्फ सात टैंकर ही उपलब्ध होने के कारण वह प्रत्येक सोसायटियों अथवा नागरिकों की मांग के आधार पर ठाणे महानगरपालिका जलापूर्ति विभाग द्वारा टैंकर भेजने में असमर्थ है। जिसके कारण टैंकर समय पर कमी के कारण उपलब्ध नहीं हो पाते हैं। इसलिए निजी टैंकर द्वारा ही सोसायटियां पानी का टैंकर मंगाने में के लिए मजबूर है। लेकिन इसके लिए निजी टैंकर चालक 2500 से 3500 रुपए वसूल रहे है।

इन क्षेत्रों में है पानी की किल्लत

ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रिहायशी इलाके घोड़बंदर, कलवा और मुंब्रा के रहिवासी इस समय पानी की अधिक किल्लत का सामना कर रहे हैं। इन क्षेत्रों में ठाणे महानगरपालिका  जलापूर्ति विभाग प्रतिदिन सात टैंकर द्वारा करीब 25 फेरियां मारी जाती है, लेकिन ठाणे महानगरपालिका के पास निजी टैंकरों से कितना पानी सोसायटियों में गया और कितनी फेरियां गई। इसका आंकड़ा ठाणे महानगरपालिका के जलापूर्ति विभाग के पास उपलब्ध ही नहीं है। जिसके कारण टैंकर माफिया शहर में फल-फूल रहे हैं। 

5000 लीटर के दो छोटे टैंकर शामिल करने की तैयारी 

चूंकि शहर के कुछ हिस्सों में पानी के बड़े टैंकर नहीं हैं, इसलिए ठाणे महानगरपालिका जलापूर्ति विभाग अब 5,000 लीटर के दो छोटे टैंकर लेने की तैयारी की है। यह टैंकर झोपड़पट्टी के कुछ हिस्सों में बड़े टैंकर नहीं जाते हैं, इसलिए वहां के नागरिकों को पानी नहीं मिल पाता है। इसलिए इन जगहों पर और पहाड़ी क्षेत्रों और संकरी गलियों में इस प्रकार का टैंकर उपलब्ध हो पाए। इसलिए अब ठाणे महानगरपालिका जलापूर्ति विभाग ने खरीदने का निर्णय लिया है। 

Water shortage in thane tanker mafia is taking advantage

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 30, 2021 | 06:51 PM

Topics:  

  • Tanker Mafia
  • Thane
  • TMC

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.