-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Ward Structure Of Ambarnath Nagar Palika Declared 59 Members In 29 Wards Objections Can Be Filed By August 31
अंबरनाथ नपा की वार्ड संरचना घोषित, 29 वार्डों में 59 सदस्य, 31 अगस्त तक आपत्तियां करें दर्ज
- Written By: सोनाली चावरे
Thane News: अंबरनाथ नपा ने 29 वार्डों की नई संरचना घोषित की, 59 सदस्य चुने जाएंगे। नागरिक 31 अगस्त तक आपत्तियां और सुझाव दर्ज करा सकते हैं। यह नया मसौदा राजनीतिक गतिविधियों की दिशा तय करेगा।

अंबरनाथ नगरपरिषद (pic credit; social media)
Maharashtra News: अंबरनाथ नगर परिषद ने संभावित आम चुनावों की तैयारी के तहत नपा क्षेत्र की वार्ड संरचना का मसौदा घोषित कर दिया है। नगर पालिका मुख्याधिकारी उमाकांत गायकवाड द्वारा जारी इस मसौदा प्रारूप में अंबरनाथ नगर परिषद के कुल 29 वार्डों का विवरण शामिल है। नागरिकों को इस मसौदे पर सुझाव और आपत्तियां 31 अगस्त तक दर्ज कराने का अवसर दिया गया है।
राज्य चुनाव आयोग की सहमति के बाद जारी इस अधिसूचना में प्रत्येक वार्ड की सीमाओं और सदस्यों की संख्या का निर्धारण किया गया है। नए प्रारूप के अनुसार 28 वार्ड दो सदस्यीय होंगे जबकि एक वार्ड में तीन सदस्य होंगे। खासकर वार्ड क्रमांक 4 में तीन सदस्य होंगे। इस प्रकार आगामी नगर परिषद चुनाव में कुल 59 सदस्य जनता द्वारा चुने जाएंगे।
शहर में चुनावी हलचल तेज
नगर प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार, 2011 की जनगणना के आधार पर अंबरनाथ नगर परिषद क्षेत्र की कुल जनसंख्या 2,53,475 है, जिसमें 35,377 अनुसूचित जाति और 9,645 अनुसूचित जनजाति वर्ग के नागरिक शामिल हैं। हालांकि, पिछले 10 वर्षों में शहर में नए बस्तियों और आवासीय परिसरों के निर्माण से जनसंख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इससे चुनाव में वार्डों की वास्तविक जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए सही प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की आवश्यकता बढ़ गई है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर एयरपोर्ट का बदलेगा पूरा चेहरा, GMR पहले चरण में खर्च करेगा 300 करोड़
BRICS सम्मेलन से पहले नागपुर में ‘ब्यूटीफिकेशन’ की दौड़, मेट्रो पिलरों की बारिश में धुलाई
Maharashtra Weather: आज कोंकण और पुणे में भारी बारिश का अलर्ट; घर से निकलने से पहले जानें अपने जिले का हाल
जबरन शादी से बचने के लिए छोड़ा था घर; अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने महिला के हक में सुनाया यह बड़ा फैसला
इसे भी पढ़ें-अंबरनाथ में 32 लाख की मेफेड्रोन के साथ युवक गिरफ्तार, एक फरार आरोपी की तलाश जारी
वार्ड संरचना के मसौदे के प्रकाशित होने के साथ ही शहर में चुनावी हलचल भी तेज हो गई है। राजनीतिक दलों और उनके नेताओं के बीच गुटबाजी बढ़ गई है। प्रत्येक दल अपने समर्थकों और उम्मीदवारों को सुरक्षित रखने के लिए सक्रिय हो गया है और विरोधियों के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप करना शुरू कर दिया है। सत्ताधारी दल और सहयोगी दल एक-दूसरे की नीतियों और योजनाओं पर सवाल उठा रहे हैं।
नागरिकों को इस मसौदे पर आपत्तियां या सुझाव 31 अगस्त तक प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया गया है। इसके बाद 1 सितंबर से 8 सितंबर 2025 तक इन आपत्तियों की सुनवाई होगी। यह प्रक्रिया सुनिश्चित करेगी कि आगामी चुनाव में वार्ड प्रतिनिधित्व और चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष हो।
अंबरनाथ नगर परिषद की वार्ड संरचना का यह नया मसौदा शहर में चुनावी तैयारियों और राजनीतिक गतिविधियों की दिशा तय करेगा।
Ward structure of ambarnath nagar palika declared 59 members in 29 wards objections can be filed by august 31
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Guru Dutt Story: पर्दे पर रचीं अमर कहानियां, निजी जिंदगी में झेला अकेलापन, जानें गुरु दत्त की दर्दभरी दास्तान
Jul 09, 2026 | 07:10 AMऑस्ट्रेलिया में आज PM मोदी का मेगा शो, 40 हजार भारतीयों को करेंगे संबोधित; ट्रेड डील पर टिकी नजरें
Jul 09, 2026 | 07:09 AMनागपुर एयरपोर्ट का बदलेगा पूरा चेहरा, GMR पहले चरण में खर्च करेगा 300 करोड़
Jul 09, 2026 | 07:08 AMUS Airstrikes: ट्रंप के आदेश पर ईरान में भारी तबाही, बंदर अब्बास और चाबहार में हुए बड़े धमाके
Jul 09, 2026 | 06:51 AMBRICS सम्मेलन से पहले नागपुर में ‘ब्यूटीफिकेशन’ की दौड़, मेट्रो पिलरों की बारिश में धुलाई
Jul 09, 2026 | 06:49 AM2026 Land Rover Defender से उठा पर्दा, नया Vertex वेरिएंट, 6-सीटर ऑप्शन और दमदार फीचर्स ने बढ़ाई SUV की शान
Jul 09, 2026 | 06:46 AMSanjeev Kumar Life: अधूरी प्रेम कहानी, शानदार अभिनय और यादगार किरदार, कुछ ऐसा रहा संजीव कुमार का फिल्मी सफर
Jul 09, 2026 | 06:40 AMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM












