वाशी-ठाणे लोकल का 10 साल से इंतजार, रात 11:25 बजे के बाद ट्रेन नहीं मिलने से हजारों यात्री परेशान

Vashi Thane Trans Harbour Local Train: वाशी-ठाणे ट्रांसहार्बर लाइन पर रात 11.25 बजे के बाद लोकल सेवा न होने से यात्री परेशान। रात 12 बजे तक ट्रेन चलाने की मांग को लेकर रेल मंत्री से गुहार।
Demand for running local trains between Vashi and Thane at midnight has persisted for 10 years
वाशी ठाणे ट्रांसहार्बर लोकल ट्रेनसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • वाशी-ठाणे के बीच रात 12 बजे लोकल चलाने की 10 साल से मांग।

  • अंतिम लोकल फिलहाल रात 11:25 बजे, यात्रियों को परेशानी।

  • बढ़ती आबादी और औद्योगिक गतिविधियों के चलते सेवा बढ़ाने की मांग।

Central Railway Late Night Local Demand: यह सच है, कि मुंबई कभी सोती नहीं। इसलिए मुंबई की धड़कन कही जाने वाली लोकल ट्रेनें भी मुंबई और उपनगरों में दिन रात दौड़ती हैं,लेकिन वाशी-ठाणे जैसे महत्वपूर्ण मार्ग पर रात 11.25 बजे के बाद कोई लोकल न होना भी आश्चर्य है।

लगता है मध्य रेलवे प्रशासन की नजर में वाशी-मार्ग से चलने वाले यात्री रात 11.25 के बाद सो जाते हैं,जबकि हकीकत ये नहीं है। इस मार्ग पर पिछले 10 साल से हजारों यात्री मध्य रेल से यह मांग कर रहे हैं कि रात 12 या 12.15 बजे भी एकाध लोकल चलाई जाए।

ट्रांसहार्बर पर नहीं बढ़ी लोकल

ट्रांसहार्बर लाइन पर तेजी से बढ़ी यात्रियों की संख्या को देखते हुए वाशी-ठाणे के बीच लोकल फेरी बढ़ाने की मांग लंबे अर्से से हो रही है। पिछले 10 साल में नवी मुंबई की आबादी करीब 4 गुना बढ़कर 25 लाख हो गयी है, लेकिन पिछले कई वर्षों से पुराने टाइमटेबल के अनुसार ही ट्रेनें रात 11.25 बजे तक ही चल रही हैं।

आबादी और रेल यात्री बढ़ने के बावजूद रेलवे ने इस मार्ग पर रात्रि में एक भी ट्रेन नहीं बढ़ाई है। जिसके कारण हजारों यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। वाशी से ठाणे की अंतिम लोकल रात 11.25 मिनट पर है, इस सेवा को रात 12 बजे या 12.30 बजे तक बढ़ाने की मांग काफी समय से की जा रही है।

यह मुद्दा केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे बोर्ड के चेयरमैन के अलावा मध्य रेल प्रशासन के समक्ष भी कई उठाया जा चुका है। व्यापारियों के महासंघ 'कैट' के राष्ट्रीय मंत्री शंकर ठक्कर ने बताया कि हमने रेल मंत्री के समक्ष मुंबई की लोकल रेलवे की समस्याएं रखते हुए वाशी (नवी मुंबई) से ठाणे तक रात 12 बजे के बाद भी लोकल ट्रेन चलाने का आग्रह किया था, जिस पर रेल मंत्री ने जल्द विचार का भी आश्वासन दिया, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। हजारों यात्रियों की उपेक्षा करना चिंताजनक है। अब देखना यह है कि रेलवे वाशी से रात 12 बजे तक सेवा बढ़ाकर लोगों को कब यह सुविधा प्रदान करता है?

देर रात ठाणे पहुंचने में होती है काफी कठिनाई

ठाणे से वाशी एवं पनवेल को जोड़ने वाली ट्रांसहार्बर लोकल सेवा भी हिट साबित हुई है। फिर भी यहां ट्रेनों की संख्य़ा नहीं बढ़ाई गयी है। यात्रियों का कहना है कि पिछले कई साल से ट्रांसहार्बर लोकल का टाइमटेबल बदला नहीं है। जबकि यात्रियों की संख्या में कई गुना बढ़ोतरी हो गई है. फिलहाल वाशी से ठाणे के लिए रात 11.25 बजे के बाद कोई ट्रेन नहीं है।

रात में नवी मुंबई से ठाणे, मुलुंड, डोंबिवली, कल्याण, अंबरनाथ, उल्हासनगर, टिटवाला तथा अन्य स्थानों पर जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिक होती है। दैनिक यात्रियों के अलावा ठाणे से छूटने वाली लंबी दूरी की कई एक्सप्रेस एवं मेल ट्रेनों के लिए भी हजारों यात्री नवी मुंबई से ठाणे जाते हैं। अर्ध रात्रि को लोकल सेवा ना होने से उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ती है। इस परेशानी को दूर करने के लिए अंतिम लोकल ट्रेन कम से कम रात 12 या 12.30 बजे तक चलाए जाने की सख्त जरूरत है।

Demand for running local trains between Vashi and Thane at midnight has persisted for 10 years
कल्याण में दीवाली पहाट से किसानों की मदद की पहल, मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए जुटाया आर्थिक सहयोग

नवी मुंबई है बड़ा व्यापारिक और औद्योगिक केंद्र

'कैट' के राष्ट्रीय मंत्री शंकर ठक्कर ने कहा कि नवी मुंबई में ठाणे-बेलापुर एमआईडीसी, जो एशिया का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है। यहां बड़ी संख्या में लोग ठाणे, कल्याण और अन्य उपनगरों से काम के लिए आते हैं। 5 एपीएमसी मंडियों में भी व्यापारी एवं उनके कर्मचारी भी हजारों की संख्या में ठाणे, मुलुंड, कल्याण-डोंबिवली तथा अन्य इलाकों से आते हैं।

पिछले वर्षों में बड़ी संख्या में नवी मुंबई में आईटी कंपनियों ने अपने कामकाज शुरू किया है।इनमें काम करने वाले खासकर महिला एवं युवा कर्मचारियों की भी बड़ी संख्या में नवी मुंबई की तरफ आवाजाही है। इन सबकी सुविधा के लिए रेलवे मंत्री को तुरंत देर रात तक लोकल चलाने की मंजूरी देनी चाहिए। इस मामले में स्थानीय सांसद नरेश म्हस्के ने भी मध्य रेल प्रशासन से जनहित में तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया है।

Demand for running local trains between Vashi and Thane at midnight has persisted for 10 years
भारत-ओमान नौसेना के बीच नसीम अल बह्र अभ्यास का 15वां संस्करण आयोजित, समुद्री सुरक्षा पर बढ़ा सहयोग

रात्रि लोकल चलने से बढ़ेगी रेलवे की कमाई

खाद्य तेल व्यापारी महासंघ के महामंत्री तरूण जैन ने कहा कि वाशी मुख्य व्यापारिक केंद्र होने के साथ नवी मुंबई-ठाणे मार्ग पर कई मल्टीनेशनल आईटी और मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां, प्रिंटिंग प्रेस आदि औद्योगिक संस्थान हैं, जहां दिन-रात हजारों की संख्या में लोग काम करते हैं।

इसके अलावा लंबी दूरी की कई ट्रेनें देर रात में ठाणे शहर होते हुए उत्तर और दक्षिण भारत की ओर जाती हैं, उन ट्रेनों को समय पर पकड़ने के लिए नवी मुंबई के निवासियों को काफी समय पहले निकलना पड़ता है। लिहाजा यहां रात्रि में ट्रेनों की संख्या बढ़ाने से हजारों यात्रियों को भी काफी सुविधा होगी और रेलवे की कमाई भी बढ़ेगी।