Thane: वसई-विरार में चुनावी बिगुल, 11.23 लाख मतदाता तय करेंगे 115 नगरसेवक

Maharashtra Nikay Chunav: पांच वर्षों के अंतराल के बाद वसई-विरार मनपा चुनाव घोषित हो गए हैं। 11.23 लाख मतदाता 115 नगरसेवकों का चुनाव करेंगे, बविआ और भाजपा में कड़ा मुकाबला तय है।
Vasai Virar MNC
वसई-विरार मनपा (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Virar News In Hindi: पिछले पांच वर्षों से अधर में लटके वसई-विरार मनपा निकाय चुनाव का आखिरकार अब बिगुल बज गया है। सोमवार को राज्य चुनाव आयोग ने प्रेसवार्ता कर राज्य के 29 नगर निगम क्षेत्र के लिए होने वाले निकाय चुनाव की घोषणा कर दी है।

चुनाव आयोग ने उम्मीदवारी के लिए नामांकन भरने की तारीख 23 दिसंबर से 30 दिसंबर तक निधर्धारित की है। 31 दिसंबर को भरे गए पचों की जांच की जाएगी। जबकि, 2 जनवरी को नाम वापसी और 3 जनवरी को उम्मीदवारों को सिंबल वितरित किया जाएगा।

उसके पश्चात 15 को मतदान और 16 जनवरी को मतगणना होगी। इस बार 11,23,637 मतदाता 115 नगरसेवकों का भविष्य तय करेंगे। इनमें पुरुष 6,01,741, महिलाएं 5,25,750 और अन्य 146 मतदाता शामिल हैं। इस बार 29 प्रभाग बनाए गए हैं जिनमें से 28 प्रभागों से चार-चार नगरसेवक और 29वें प्रभाग से तीन नगरसेवक चुने जाएंगे।

हितेंद्र ठाकुर का रहा है राज

वसई विरार मनपा की स्थापना के बाद से इस मनपा पर स्थानीय सत्ताधारी बहुजन विकास आधाड़ी का कब्जा रहा है। वर्ष 2015 में हुए निकाय चुनाव में भी 115 में से 107 सीटों पर बविआ ने जीत हासिल कर एकछत्र राज किया था। लेकिन, वर्ष 2020 में मनपा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद कोरोना संक्रमण और प्रशासनिक कारणों से यह निकाय अचर में था 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में बहुजन विकास आघाड़ी को करारी हार का सामना करना पड़ा।

बविआ के कब्जे वाली तीनों विधानसभा सीट में से दो पर भाजपा ने जबकि एक पर शिंदे गुट ने जीत हासिल कर लिया था। ऐसे में यह निकाय बविआ के अस्तित्व का चुनाव भी माना जा रहा है। जानकारों का तो यहां तक कहना है कि, इस चुनाव को जीतने के लिए बविआ अपनी पूरी ताकत से यह चुनाव लड़ेगी, क्योंकि, यदि बविआ यह चुनाव हारती है तो उसका आस्तित्व खतरे में पड़ सकता है।

बहुजन विकास आघाडी अध्यक्ष व पूर्व विचायक हितेंद्र ठाकुर ने कहा कि, हमारी पूरी तैयारी है। यह चुनाव हम पूरी ताकत से लड़ेंगे, और जीत हासिल करेंगे। इस बार भी मनपा में बविआ का महापौर बैठेगा, वसई-विरार भाजपा जिलाध्यक्ष प्रज्ञा पाटिल ने भी अपनी जीत का दावा किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com