वसई-विरार मनपा चुनाव: मतदाता सूची में 52 हजार डुप्लीकेट वोटर, आरक्षण पर भी मचा बवाल

Vasai Virar Election News: वसई-विरार मनपा की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 52,378 डुप्लीकेट नाम मिले। प्रशासन ने जांच शुरू की। अंतिम लिस्ट 22 दिसंबर को जारी होगी। आरक्षण पर अब तक 349 आपत्तियां दर्ज हुई है।
Vasai-Virar Municipal Corporation
वसई-विरार महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Vasai-Virar Municipal Corporation Duplicate Voters Issue: वोटर लिस्ट में कन्फ्यूजन और डुप्लीकेट नामों को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। वसई विरार मनपा द्वारा घोषित वार्डों में वोटरों के डुप्लीकेट नाम होने की बात सामने आई है। 29 वाडों में करीब 52 हजार 378 वोटरों के नाम लिस्ट में डुप्लीकेट हैं। मनपा प्रशासन ने उन वोटरों को टीमें लगाकर ढूंढने का काम शुरू कर दिया है। वसई विरार शहर मनपा के आम चुनाव का बिगुल बज चुका है।

वसई विरार मनपा चुनाव पांच साल बाद होने जा रहे हैं। यहां 29 वार्ड हैं। इस बार 28 वार्ड में से हर वार्ड में 4 नगरसेवक चुने जाने हैं। जबकि 29वें वार्ड से तीन नगरसेवक चुने जाने हैं। कुल 115 सीटों के लिए चुनाव होंगे। इसके लिए रिजर्वेशन प्रोसेस 11 नवंबर को पूरा हो गया था।

डबल वोटर का मुद्दा गरमाया

मनपा ने गुरुवार 20 नवंबर को वार्ड के हिसाब से वोटर लिस्ट पब्लिश की। इस पब्लिश हुई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 11 लाख 27 हजार 640 वोटर शामिल हैं। इन सभी वार्ड के लिए 1 जुलाई 2025 तक की विधानसभा वोटर लिस्ट को मान ली गई है, पिछले कुछ महीनों से डबल वोटर का मुद्दा गरमाया हुआ है। इस बीच वसई विरार शहर मनपा की ओर से जारी वोटर लिस्ट में अलग-अलग वार्ड में 52,378 वोटरों के नाम डुप्लीकेट हैं। इलेक्शन कमीशन को डुप्लीकेट वोटरों की लिस्ट मिल गई है। इसके मुताबिक मनपा प्रशासन ने उन्हें बाहर करने का प्रोसेस शुरू कर दिया है।

आपत्ति और सुझाव दर्ज करने का समय बढ़ा

राज्य चुनाव आयोग ने राज्य में होने वाले 29 महानगर पालिका के चुनावों के लिए ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर आपत्ति और सुझाव दर्ज करने का समय 3 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। पहले आपत्ति दर्ज करने की आखिरी तारीख 27 नवंबर थी, लेकिन चुनाव आयोग ने इस शेड्यूल में बदलाव किया है। इस बदले हुए प्रोग्राम के मुताबिक, दर्ज की गई आपत्तियों पर फैसला करने के बाद वार्ड के हिसाब से फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश करने की तारीख बदलकर 10 दिसंबर कर दी गई है। साथ ही, फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश करने की तारीख अब 22 दिसंबर होगी।

आरक्षण ड्रॉ को लेकर 349 आपत्तियां मिलीं

वसई विरार मनपा द्वारा घोषित चुनाव आरक्षण ड्रॉ पर अब तक 349 आपत्ति मिले हैं। सहायक आयुक्त (इलेक्शन) विश्वनाथ तलेकर ने कहा है कि इन आपत्ति को जल्द ही वेरीफाई किया जाएगा और ऑब्जेक्शन करने वालों को जवाब दिया जाएगा।

वसई विरार मनपा में मतदाताओं की स्थिति

  • कुल वोटर- 11,27,637
  • कुल पुरुष वोटर- 6,01,741
  • कुल महिला वोटर- 5,25,750
  • कुल अन्य वोटर- 146
  • रिपीट वोटर- 52,378

चुनाव आयोग के प्रोग्राम के तहत चल रहा काम

मनपा ने वसई विरार में डुप्लीकेट नाम वाले वोटरों को ढूंढने के लिए वार्ड के हिसाब से टीमें बनाई हैं। नौ वार्ड में नी टीमें हैं और एक टीम में छह कर्मचारियों को शामिल किया गया है। डुप्लीकेट नाम वाले वोटर कहां वोट देंगे? मनपा अधिकारियों ने कहा है कि इस बारे में एक शपथ पत्र लिखकर लिया जाएगा। उन्होंने कहा है कि चुनाव आयोग के तय प्रोग्राम के हिसाब से हमारा काम चल रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com