UMC ने शुरू की ज्योति कालानी लाड़ली छात्रा योजना, 7 से 12 वीं कक्षा तक की छात्राओं के लिए 500 रुपए आर्थिक मदद

Jyoti Kalani Ladli Chatra Yojana: उल्हासनगर मनपा ने ज्योति कालानी लाड़ली छात्रा योजना शुरू की है। कक्षा 7वीं से 12वीं तक की करीब 19 हजार छात्राओं को हर महीने 500 रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी।
ulhasnagar jyoti kalani ladli chatra yojana 500 rupees
ज्योति कालानी लाड़ली छात्रा योजना(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • उल्हासनगर मनपा ने कक्षा 7वीं से 12वीं तक की छात्राओं के लिए ज्योति कालानी लाड़ली छात्रा योजना शुरू की है।

  • योजना के तहत शहर की पात्र छात्राओं को प्रतिमाह 500 रुपये की सहायता देने की घोषणा की गई है।

  • योजना का उद्देश्य छात्राओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Ulhasnagar Student Financial Assistance: कल्याण लोकसभा MP डॉ. श्रीकांत शिंदे के निर्देशन में उल्हासनगर मनपा द्वारा उल्हासनगर की पूर्व विधायक ज्योति पप्पू कालानी के नाम पर क्लास 7 से 12 तक की छात्राओं के लिए एक आर्थिक मदद के लिए ज्योति कालानी लाडली छात्रा योजना शुरू की है। इस योजना के तहत, उल्हासनगर शहर की 19,000 छात्राओं को हर महीने 500 रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी। यह योजना छात्राओं को शशक्त बनाने और नव युवतियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के मकसद से लागू की जा रही है।

इस योजना का प्रस्ताव उल्हासनगर मनपा की महासभा में रखा गया था। BJP के विरोध के बावजूद, शिवसेना पार्षद और महापौर अश्विनी निकम के ज़रिए जनरल मीटिंग में इस योजना को मंज़ूरी दी गई। इसके बाद सोमवार 26 अक्टूबर की शाम को गोल मैदान परिसर में स्थित सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे के जनसंपर्क कार्यालय में आयोजना के लाभार्थियों के लिए आवेदन पत्र वितरित किए गए।जिसको भारी प्रतिसाद मिलता हुआ दिखाई दे रहा हैं।

ulhasnagar jyoti kalani ladli chatra yojana 500 rupees
मुंबई लोकल ठप होने से ऐप टैक्सी के किराये में उछाल, ठाणे से CSMT का किराया 900 रुपये तक पहुंचा
ulhasnagar jyoti kalani ladli chatra yojana 500 rupees
उल्हासनगर छात्रा आर्थिक सहायता(सोर्सः सोशल मीडिया)

लाड़ली छात्रा योजना के आवेदन शुरू

महापौर अश्विनी निकम ने कहा कि यह छात्राओं को शिखा के लिए आर्थिक मदद देने और उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित करने के लिए अहम होगी। उल्हासनगर मनपा की ओर से दी जाने वाली इस आर्थिक मदद से छात्राओं को अपनी पढ़ाई की ज़रूरतें पूरी करने में मदद मिलेगी। इस दौरान शिक्षा विभाग समिति की चेयरमैन साक्षी सुर्वे ने बताया कि इस स्कीम के लिए एप्लीकेशन मनपा मुख्यालय, स्कूलों, प्रभाग समिति कार्यालय और पार्षदों के जनसंपर्क कार्यालयों के ज़रिए वितरित किए जाएंगे।

ulhasnagar jyoti kalani ladli chatra yojana 500 rupees
ठाणे के कल्याण में करोड़ों की अस्पताल बिल्डिंग बेकार? 3 साल से इलाज शुरू होने का इंतजार, NCP ने उठाया मुद्दा

शिवसेना पार्षद,पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित

इस अवसर पर महापौर अश्विनी निकम, स्थायी समिति के सभापति कुलवंत सिंह सोहता, एजुकेशन कमिटी की चेयरमैन साक्षी सुर्वे, पूर्व महापौर पंचम ओमी कालानी, सीमा कालानी,राजश्री चौधरी, कुमारी ठाकुर, सुमित चक्रवर्ती,जमनू पुरुस्वानी,प्रकाश माखीजा,मनोज लासी, कमलेश निकम, राजेंद्र चौधरी, दुर्गाप्रसाद राय, के साथ ही शिवसेना पार्षद,पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com