कांग्रेस ने तेज की वोट बचाओ देश बचाओ मुहिम, दिल्ली की रैली में शामिल होने ठाणे के लोगों से की अपील

Vote Bachao Desh Bachao Campaign: उल्हासनगर में कांग्रेस की समीक्षा बैठक में SIR प्रक्रिया को रद्द करने या पारदर्शी तरीके से कराने की मांग उठी।
ulhasnagar congress vote bachao desh bachao sir protest
वोट बचाओ देश बचाओ अभियान(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • राजस्थान की विधायक एवं छह जिलों की ऑब्जर्वर डॉ. शिखा बराला के नेतृत्व में उल्हासनगर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने समीक्षा बैठक आयोजित की।

  • कांग्रेस नेताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को रद्द करने या पूरी तरह पारदर्शी तरीके से कराने की मांग की।

  • बैठक में कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की आलोचना की और मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं पर सवाल उठाए।

Ulhasnagar District Congress Committee: राजस्थान की विधायक एवं छह जिलों की ऑब्जर्वर डॉक्टर शिखा बराला के नेतृत्व में उल्हासनगर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत समीक्षा मीटिंग आयोजित की गई।

ज्ञानेश कुमार ने इतिहास में अपना नाम काले अक्षरों में लिखवाया: शिक्षा बराला

बैठक में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि उन्होंने इतिहास में अपना नाम काले अक्षरों में लिखवा लिया है। कांग्रेस ने मांग की कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया रद्द की जाए या इसे पूरी तरह पारदर्शी तरीके से कराया जाए। साथ ही चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग उठाते हुए 1 नवंबर को कांग्रेस द्वारा आयोजित दिल्ली की रैली में पहुंचने का आवाहन किया गया।

ulhasnagar congress vote bachao desh bachao sir protest
Maharashtra Weather Today: विदर्भ में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, जानें मुंबई, पुणे और नागपुर का मौसम
ulhasnagar congress vote bachao desh bachao sir protest
उल्हासनगर कांग्रेस जिला कमेटी(सोर्सः सोशल मीडिया)

SIR रद्द करने या पारदर्शी तरीके से कराने की मांग

बैठक में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया के दौरान कई मतदाताओं तक बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के नोटिस नहीं पहुंचाए जा रहे हैं, जिससे मतदाताओं को परेशानी हो रही है। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि कमल कीचड़ में उगता हैं और वह ज्यादा समय तक नहीं चलता और अब कमल कीचड़ में ही मुरझाने लगा है।

ulhasnagar congress vote bachao desh bachao sir protest
मुंबई लोकल ठप होने से ऐप टैक्सी के किराये में उछाल, ठाणे से CSMT का किराया 900 रुपये तक पहुंचा

1 नवंबर को दिल्ली में चलने की अपील

इस अवसर पर उल्हासनगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष रोहित साल्वे ने कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें अजीज खान,महादेव शेलार , बबीता सय्यद, पुष्पलता सिंह, युवराज पगारे, दीपक गायकवाड़, सिंधुताई, दीपक सोनवणे, डॉ. धीरज पाटओने, शाहबुद्दीन शेख, रणजीत साल्वे, अनमोल नायर, निशार शेख, ईश्वर जग्यसी, असलम खान, रियाज खान, उषा, विद्या शर्मा, जितेंद्र यादव, उमेश शर्मा, अजित मिशाल और सुनील करौतिया सहित अन्य नामों की घोषणा की जिला पदाधिकारी के तौर पर की गई । इस कार्यक्रम के दौरान कई अन्य लोगों ने कांग्रेस में प्रवेश किया।

Navbharat Live
navbharatlive.com