- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Traffic Jam Problem Common In Bhiwandi City It Takes Hours To Cover A Distance Of 10 Minutes
भिवंडी शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या हुई आम, 10 मिनट की दूरी तय करने में लग रहे घंटों
- Written By: गुरुप्रसाद सिंह

भिवंडी: भिवंडी महानगरपालिका ( Bhiwandi Municipal Corporation) और ट्रैफिक विभाग (Bhiwandi Traffic Department) की लापरवाही की वजह से भिवंडी शहर ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) की आगोश में फंस चुका है। शहर में कहीं भी आने-जाने के लिए वाहन चालकों को भारी जाम से गुजारना पड़ रहा हैं, जिससे समय की भारी बर्बादी और आर्थिक नुकसान (Financial Loss) झेलना पड़ रहा है। शहर में लग रहे ट्रैफिक जाम की वजह से नौ दिन चले अढ़ाई कोस की कहावत भिवंडी में चरितार्थ होती दिखाई पड़ती है। चारों तरफ प्रमुख मार्गों पर लग रहे जाम की वजह से इमरजेंसी सेवाएं भी अपने तय स्थान पर समय से नहीं पहुंच पा रही हैं जिससे लोगों को भारी तकलीफ का सामना करना पड़ा हैं।
गौरतलब है कि महानगरपालिका प्रशासन और ट्रैफिक विभाग में कोई तालमेल नहीं होने की वजह से भिवंडी शहर चारों ओर जाम से घिरा हुआ है। बाइक, कार के वाहन चालकों को 10 मिनट की दूरी तय करने में घंटों लग रहे है। जाम के कारण वाहन चालकों को समय की बर्बादी सहित आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। भिवंडी शहर अंतर्गत एसटी स्टैंड, धामनकर नाका, बंजार पट्टी नाका, तीन बत्ती, मंडई, शांति नगर, कामतघर, अंजुर फाटा आदि तमाम क्षेत्र सुबह से शाम तक जाम की चपेट में फंसे रहते हैं। दुपहिया, चार पहिया वाहन चालक भयंकर जाम में फंस कर अपनी तकलीफों का रोना रोते रहते हैं।
सिग्नल व्यवस्था बंद होने से बढ़ी परेशानी
शहर में कहीं भी सिग्नल व्यवस्था चालू न होने का खामियाजा भी वाहन चालकों को उठाना पड़ता हैं। करोड़ों रुपए खर्च के बावजूद शहर के प्रमुख चौराहों पर लगी हुई सिग्नल व्यवस्था काफी समय से बंद होने के बाद भी महानगरपालिका और ट्रैफिक विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। शहरवासियों की बार-बार शिकायत पर भी महानगरपालिका और ट्रैफिक विभाग कुंभकरण की नींद सोने में मस्त है।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
RR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
महानगरपालिका और ट्रैफिक विभाग में तालमेल नहीं
स्थानीय लोगों का मानना है कि किसी भी शहर की यातायात व्यवस्था में महानगरपालिका और ट्रैफिक विभाग का अहम रोल रहता है। महानगरपालिका शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू करने के लिए आबादी के हिसाब से समय-समय पर कदम उठाकर प्रमुख चौराहों पर सिग्नल बैरीकेटिंग आदि की व्यवस्था करती है, वहीं ट्रैफिक विभाग में कार्यरत ट्रैफिककर्मी प्रमुख सड़कों पर जाम न लगे इसके लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं।
जहां लगता है जाम, वहां नहीं रहते ट्रैफिक पुलिसकर्मी
भिवंडी शहर का आलम यह है कि जहां जाम रहता है, वहां ट्रैफिककर्मी नहीं होते और जहां जाम नहीं रहता वहां ट्रैफिक कर्मी मुस्तैद दिखाई देते हैं। ट्रैफिक विभाग की सूत्रों की मानें तो भिवंडी शहर के ट्रैफिक विभाग में ट्रैफिककर्मियों की संख्या भी आबादी के हिसाब से बेहद कम हैं। करीब 10 लाख की जनसंख्या पर करीब एक दर्जन कर्मचारी भिवंडी शहर की यातायात व्यवस्था को संभालने की कोशिश करते हैं जो बेहद नाकाफी है। ट्रैफिककर्मियों का प्रयास सिर्फ मोबाइल से फोटो खींच कर लोगों को दंड लगाना देखा जा रहा है। शहर सुबह से रात तक जाम की चपेट में पड़ा रहता हैं।
जाम से छुटकारा दिलाने के लिए सीएम से अपील
शहर के लोगों ने भिवंडी पावरलूम नगरी की यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए शहर की आबादी के हिसाब से सार्थक कदम उठाए जाने की अपील मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से की हैं। जागरुक नागरिकों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों को चौड़ा किए जाने के साथ सिग्नल सिस्टम लगाने सहित अनावश्यक रूप से अवैध रिक्शा स्टैंड को हटाकर ट्रैफिक फ्री शहर किए जाने के निर्देश शीर्ष अधिकारियों को देने की अपील की है।
Traffic jam problem common in bhiwandi city it takes hours to cover a distance of 10 minutes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM










