ठाणे में BJP-शिवसेना का बढ़ा विवाद, रवींद्र चव्हाण पर बयान के बाद कमलेश निकम के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Thane BJP Shiv Sena Dispute: उल्हासनगर में BJP और शिवसेना शिंदे गुट के बीच विवाद बढ़ गया है। मेयर के पति कमलेश निकम के बयान पर BJP नेताओं ने DCP से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की।
Ulhasnagar BJP Shiv Sena Dispute Kamlesh Nikam Statement
कमलेश निकम व अन्य(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Kamlesh Nikam On BJP Shiv Sena Dispute: ठाणे के उल्हासनगर महानगर पालिका में शिवसेना शिंदे गुट और BJP के बीच राजनीतिक विवाद अब और तेज हो गया है।

मेयर के पति शिवसेना पदाधिकारी कमलेश निकम के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण को लेकर विवादित बयान देने के बाद भाजपा ने आक्रामक रुख अपना लिया है।

BJP नेताओं ने DCP से मिलकर कार्रवाई की मांग

उल्हासनगर में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना शिंदे गुट के बीच जारी राजनीतिक विवाद के बीच भाजपा नेताओं ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। भाजपा विधायक कुमार ऐलानी, विधायक सुलभा गायकवाड़, जिला अध्यक्ष राजेश वदारिया सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने उल्हासनगर के डीसीपी सचिन गोरे से मुलाकात की।

इस दौरान नेताओं ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर शिवसेना पदाधिकारी कमलेश निकम के कथित विवादित बयान का संज्ञान लेने की मांग की। भाजपा नेताओं का कहना है कि बयान को लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कदम उठाने का आग्रह किया। ज्ञापन के बाद अब पुलिस के रुख पर सभी की नजर बनी हुई है।

Ulhasnagar BJP Shiv Sena Dispute Kamlesh Nikam Statement
ठाणे के अंबरनाथ नगरपरिषद में महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा प्रस्ताव, दुष्कर्म के दोषियों को फांसी की मांग

BJP-शिंदे गुट के बीच बढ़ा राजनीतिक तनाव

उल्हासनगर महानगरपालिका में पिछले कुछ दिनों से भाजपा और शिवसेना के शिंदे गुट के बीच विभिन्न राजनीतिक मुद्दों को लेकर मतभेद सामने आ रहे हैं। दोनों दलों के नेताओं और पदाधिकारियों के बीच बयानबाजी से स्थानीय राजनीति में तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है।

इसी बीच शिवसेना पदाधिकारी कमलेश निकम द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान ने विवाद को और तूल दे दिया है। भाजपा ने इस बयान पर आपत्ति जताते हुए पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस घटनाक्रम के बाद उल्हासनगर की स्थानीय राजनीति में दोनों सहयोगी दलों के बीच बढ़ते मतभेद को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

BJP पदाधिकारियों ने इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है, ऐसे में अब राजनीतिक हलके की निगाहें इस बात पर टिक गई हैं कि पुलिस इस बयान पर क्या रुख अपनाती है। इस दौरान इस मुद्दे पर दोनों पार्टियों के बीच राजनीतिक टकराव भविष्य में और बढ़ने की संभावना प्रबल हो गई है।

Ulhasnagar BJP Shiv Sena Dispute Kamlesh Nikam Statement
नासिक मनपा के 39 सीवरेज टेंडर में एक ही ठेकेदार की एंट्री, 37-38% कम बोली पर मनपा ने मांगा स्पष्टीकरण
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com