ठाणे में 6,192 पेड़ों से हटेगा कंक्रीट का घेरा! निरंजन डावखरे के प्रयासों से 44.73 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार

Thane Tree Conservation: ठाणे मनपा ने 9 प्रभाग समितियों के 6,192 पेड़ों के आसपास से कंक्रीट हटाने के लिए 44.73 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है। उथलसर में सबसे अधिक 1,006 पेड़ शामिल हैं।
Thane Tree Conservation Concrete Removal From 6192 Trees
MLA निरंजन डावखरे व अन्य(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • ठाणे की 9 प्रभाग समितियों में 6,192 पेड़ों के आसपास से कंक्रीट हटाने की योजना है।

  • इस काम के लिए 44,73,027 रुपये की धनराशि प्रस्तावित की गई है।

  • उथलसर प्रभाग समिति के सबसे अधिक 1,006 पेड़ इस पहल में शामिल हैं।

Thane Tree Conservation Concrete Removal From 6192 Trees: ठाणे शहर में सड़क और फुटपाथों के कंक्रीटीकरण के कारण पेड़ों की जड़ो के आसपास बने सीमेंट-कंक्रीट के घेरे हटाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

ठाणे मनपा ने शहर की 9 प्रभाग समितियों के अंतर्गत 6,192 पेड़ों के आसपास से कंक्रीट हटाने के लिए 44 लाख 73 हजार 27 रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है। कोकण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधायक एडवोकेट निरंजन डावखरे इस मुद्दे पर लगातार प्रयास कर रहे थे।

उन्होंने सकारात्मक पहल के लिए मनपा आयुक्त सौरभ राव का आभार जताया है। उपमहापौर कृष्णा पाटिल एवं नगरसेवक नारायण पवार के साथ विधायक डावखरे ने मनपा आयुक्त को निवेदन दिया था।

पेड़ों की जड़ों तक पहुंचेगा पानी और हवा

सड़कों और फुटपाथों के कंक्रीटीकरण के दौरान बड़ी संख्या में पेड़ों के तनों के आसपास सीमेंट-कंक्रीट बिछा दिया गया है। इससे बारिश का पानी जमीन में समाने और जड़ों तक पर्याप्त हवा एवं नमी पहुंचने में बाधा उत्पन्न हो सकती है। इसका असर पेड़ों की प्राकृतिक वृद्धि और स्वास्थ्य पर पड़ता है।

इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए विधायक निरंजन डावखरे ने पेड़ों के आसपास की जमीन को कंक्रीट से मुक्त करने और वृक्ष संरक्षण को प्राथमिकता देने की मांग की थी। अब मनपा ने इस दिशा में प्रस्ताव तैयार किया है।

Thane Tree Conservation Concrete Removal From 6192 Trees
ठाणे के कल्याण में महिला उद्यमियों की उद्योग भरारी प्रदर्शनी, 48 स्टॉल्स के जरिए मिला कारोबार को बढ़ावा

उथलसर में सबसे अधिक 1,006 पेड़ों को मिलेगी राहत

मनपा के प्रस्ताव के अनुसार, शहर की 9 प्रभाग समितियों में कुल 6,192 पेड़ों के आसपास से कंक्रीट हटाया जाएगा। इनमें उथलसर प्रभाग समिति में सबसे अधिक 1,006 पेड़ शामिल हैं।ठाणे मनपा ने पेड़ों की जड़ों के आसपास से सीमेंट-कंक्रीट हटाने के काम के लिए सड़क मरम्मत मद से धनराशि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव तैयार किया है।

इस परियोजना पर कुल 44 लाख 73 हजार 27 रुपये खर्च होने का अनुमान है। मनपा आयुक्त सौरभ राव ने प्रस्ताव को प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी दे दी है। इससे शहर की 9 प्रभाग समितियों के अंतर्गत आने वाले 6,192 पेड़ों के आसपास कंक्रीट हटाने का रास्ता आगे बढ़ा है।

हालांकि, काम शुरू करने से पहले प्रस्ताव को अगली मंजूरी के लिए मनपा की आम सभा के समक्ष रखा जाएगा। आम सभा की मंजूरी मिलने के बाद ही परियोजना के क्रियान्वयन की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।

Thane Tree Conservation Concrete Removal From 6192 Trees
नासिक सिंहस्थ कुंभ: त्र्यंबकेश्वर के साधुग्राम में सड़क-अस्पताल-शौचालय की योजना, जमीन मिलने में देरी की आशंका
Navbharat Live
navbharatlive.com