- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Thane Ring Metro Project Work Start Traffic Impact Trees
12,200 करोड़ की Thane Ring Metro Project में तेजी, पहले चरण की खुदाई शुरू
- Written By: अपूर्वा नायक
Thane Ring Metro Project का काम शुरू हो गया है। ब्रह्मांड क्षेत्र में बैरिकेडिंग के बाद खुदाई शुरू होगी, लेकिन ट्रैफिक और पेड़ कटाई को लेकर विरोध भी बढ़ रहा है।

ठाणे रिंग मेट्रो प्रोजेक्ट (सौ. सोशल मीडिया )
Thane Ring Metro Project News Update: ठाणे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार एवं नागरिकों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने वाली ठाणे रिंग मेट्रो परियोजना के पहले चरण का काम शुरू हो गया है। घोडबंदर क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मांड परिसर में बैरिकेटिंग की गयी है।
जिसके बाद खुदाई का काम शुरू होगा। मेट्रो 4-ए (कासारवडवली से गायमुख) एवं कापूरबावड़ी से बालकुम इलाके मेट्रो 5 (ठाणे-भिवंडी-कल्याण) मेट्रो का काम शुरू है। अब रिंग मेट्रो की खुदाई से शहर के ट्रैफिक व्यवस्था पर विपरीत असर पड़ने की संभावनाएं जतायी जा रही है।
ठाणे शहर के इंटरनल रिंग मेट्रो का काम महा मेट्रो अथॉरिटी की तरफ से किया जा रहा है। इस परियोजना के लिए राज्य सरकार की तरफ से लोन की 24 करोड़ की दूसरी किस्त हाल ही में महा मेट्रो अथॉरिटी को दी गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
Homemade Fruit Candy: बच्चों के लिए घर पर बनाएं फ्रूट कैंडी, नोट करें सेहत और स्वाद से भरपूर कैंडी की रेसिपी
Curly Hair Care: गर्मी में घुंघराले बालों को रखें हेल्दी, जानें शहनाज हुसैन के एक्सपर्ट टिप्स
Blood Flow During Periods: पीरियड्स में कम ब्लीडिंग के पीछे क्या है वजह? इन देशी नुस्खों से मिलेगी राहत
Expired Makeup: महंगे मेकअप प्रोडक्ट्स हो गए एक्सपायर? फेंकने की गलती न करें, इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल
3 हजार पेड़ काटने की अनुमति से बढ़ी नाराजगी
गौरतलब हो कि कुछ दिनों पहले ही ठाणे महानगरपालिका वृक्ष प्राधिकरण ने मेट्रो के निर्माण में बाधा बन रहे तीन हजार पेड़ों को काटने की अनुमति दी है। जिसको लेकर पर्यावरण प्रेमियों ने नाराजगी जतायी है। ब्रम्हांड परिसर के एक बगीचे के पास मेट्रो के लिए वैरिकेटिंग लगा दिया है। जिसकी वजह से बगीचे में प्रवेश लगभग बंद हो गया है।
Thane Ring Metro Project के लिए टेंडर शुरु
महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने Thane Ring Metro Project के तहत आठ स्टेशनों के लिए टेंडर मंगाकर ठाणे के सर्कुलर मेट्रो कॉरिडोर को बनाने की दिशा में एक कदम उठाया है। मानपाड़ा, विजय नगरी, डोंगरीपाड़ा, पातलीपाड़ा, वाघबिल, ठाणे जंक्शन और न्यू ठाणे स्टेशनों के लिए बौलियां मंगाई गई हैं। इनमें से छह स्टेशन एलिवेटेड होंगे। ठाणे और न्यू ठाणे अंडरग्राउंड बनाए जाएंगे।
रिंग मेट्रो परियोजना के प्रमुख स्टेशन
- ठाणे में 29 किमी लंबी मेट्रो लाइन पर 22 स्टेशनों का निर्माण कराया जाना है। इनमें रायला देवी, वागले चौक, लोकमान्य नगर बस डिपो, छत्रपति शिवाजी महाराज नगर, नीलकंठ टर्मिनल, गांधीनगर, डॉ। काशिनाथ घाणेकर नाट्यगृह, मानपाडा, डोंगरीपाडा, विजयनगरी, वाघबील, कोस्टल रोड, पातलीपाड़ा, आजादनगर बस डिपो, मनोरमानगर, कोलशेत, बालकुम नाका, बालकुम पाड़ा, राबोडी, छत्रपति शिवाजी महाराज चौक, ठाणे जंक्शन एवं न्यू ठाणे रेलवे स्टेशन शामिल है।
- परियोजना पूरी होने के बाद, ठाणे रिंग मेट्रो एक इंट्रा-सिटी मेट्रो सिस्टम के तौर पर काम करेगा। यह कॉरिडोर मुंबई मेट्रो 4 व 4A, जो गायमुख को वडाला से जोड़ती हैं, और मेट्रो लाइन 5 के लिए फीडर रूट के तौर पर भी काम करेगा।
- डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट में कॉरिडोर के लिए पैसेंजर की अच्छी डिमांड का भी अनुमान लगाया गया है।
ये भी पढ़ें :- Pune Municipal में हंगामा: 3 करोड़ के टेंडर को लेकर भिड़ीं BJP नेता, ‘कमीशन’ और श्रेय की लड़ाई उजागर
सरकार दे चुकी है 50 करोड़ रुपए का फंड
- बताया गया कि राज्य सरकार इस मेट्रो प्रोजेक्ट के काम के लिए अब तक महा मेट्रो को 50 करोड़ का फंड दे चुकी है।
- इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 12 हजार 200 करोड़ है और राज्य सरकार इस मेट्रो की लागत के बराबर खर्च कर रही है।
- यह रकम मिलने से ठाणे मेट्रो के काम में तेजी आई है और इस प्रोजेक्ट को 2029 तक पूरा करने की कोशिश की जा रही है।
Thane ring metro project work start traffic impact trees
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
एफडीए कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने तोड़ी माफियाओं की कमर, जानें क्या है पुणे जहरीली शराब कांड का भिवंडी कनेक्शन?
May 31, 2026 | 05:13 PMछत्रपति संभाजीनगर में नाबालिग को धमकाकर 1.60 लाख वसूलने वाला आरोपी गिरफ्तार, नोटों के नंबर से हुआ खुलासा
May 31, 2026 | 05:09 PMHomemade Fruit Candy: बच्चों के लिए घर पर बनाएं फ्रूट कैंडी, नोट करें सेहत और स्वाद से भरपूर कैंडी की रेसिपी
May 31, 2026 | 05:08 PMIPL 2026 Final: अहमदाबाद में RCB vs GT महामुकाबला आज, फैंस ने जीत के लिए मंदिरों में शुरू की पूजा-अर्चना
May 31, 2026 | 05:08 PMCBSE ने मानी पोर्टल में सुरक्षा चूक, छात्रों के दावों के बाद आंसर शीट डेटा सुरक्षा पर उठे सवाल
May 31, 2026 | 05:01 PMकेदारनाथ यात्रा पर लगा ब्रेक, IMD के अलर्ट के बाद रास्ते में रोके गए श्रद्धालु, जानें कैसे हैं ताजा हालात
May 31, 2026 | 05:01 PMसंभाजीनगर: स्टार्टअप व सरकारी लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, कंसल्टेंसी फर्म के मैनेजर पर केस दर्ज
May 31, 2026 | 04:59 PMवीडियो गैलरी

अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM













