- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Thane Prostitution Racket Busted 15 Women From Thailand Rescued
ठाणे: लॉज में मौजूद थीं थाईलैंड की लड़कियां, छापे में हुआ भंडाफोड़, मालिक गिरफ्तार
ठाणे पुलिस के जबरन वसूली रोधी प्रकोष्ठ ने बुधवार को जिले के उल्हासनगर क्षेत्र में एक लॉज पर छापा मारकर देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में पुलिस ने 15 थाईलैंड की नागरिक महिलाओं को मुक्त कराया। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
- Written By: आकाश मसने

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
ठाणे: ठाणे जिले में विदेशी महिलाओं से अवैध तरीके से देह व्यापार करवाने का मामला सामने आया है। विदेशी महिलाओं को अवैध तरीके से भारत में लाकर यह काम करवाया जाता था। ऐसे ही एक गिरोह का भंडाफोड़ बुधवार को ठाणे पुलिस के जबरन वसूली रोधी प्रकोष्ठ यानी एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने किया। ठाणे में अवैध रूप से चल रहे देह व्यापार रैकेट में 15 विदेशी महिलाओं को पुलिस ने छुड़ाया हैं। लॉज में इन महिलाओं से देह व्यापार का काम करवाया जाता था।
ठाणे पुलिस के जबरन वसूली रोधी प्रकोष्ठ ने बुधवार को जिले के उल्हासनगर क्षेत्र में एक लॉज पर छापा मारकर देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में पुलिस ने 15 थाईलैंड की नागरिक महिलाओं को मुक्त कराया। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें– महाराष्ट्र में लव जिहाद की गहरी साजिश, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया बड़ा दावा
सम्बंधित ख़बरें
अवैध तरीके से लाया गया भारत
पुलिस ने बताया कि छुड़ाई गई 15 महिलाएं थाईलैंड की हैं और उन्हें अवैध तरीके से भारत में लाया गया था। इस कार्रवाई में लॉज के प्रबंधक कुलदीप उर्फ पंकज देवराज सिंह (37) और चार अन्य कर्मचारियों को भारतीय न्याय संहिता और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया।
पांच लाख रुपए नकदी जब्त
अधिकारी ने आगे बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने पांच लाख रुपए से अधिक की नकदी भी जब्त की है। यह राशि लॉज में देह व्यापार के धंधे से अर्जित की गई थी। पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इन महिलाओं को कैसे लाया गया और इस रैकेट के पीछे अन्य कौन से लोग शामिल हैं।
यह भी पढ़ें– शिवनेरी E-बस देगी एयर होस्टेज की फील, एसटी महामंडल अध्यक्ष गोगावले ने की घोषणा
इस प्रकार की कार्रवाई से यह संदेश दिया गया है कि ठाणे पुलिस ऐसे अवैध धंधों के खिलाफ कठोर कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। आगे की जांच में यह भी स्पष्ट होगा कि क्या इस रैकेट के पीछे कोई और बड़े आरोपी हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Thane prostitution racket busted 15 women from thailand rescued
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
May 24, 2026 | 11:30 PMUP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PMGold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
May 24, 2026 | 11:00 PMI Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
May 24, 2026 | 11:00 PM‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
May 24, 2026 | 10:40 PM‘भारत को निशाना बनाना ट्रंप का मकसद नहीं’, टैरिफ विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री; बताया कब होगी ट्रेड डील?
May 24, 2026 | 10:39 PMचुनाव हारते ही ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका! सांसद काकोली घोष ने दिया इस्तीफा, किस पर धमकी देने का लगाया आरोप?
May 24, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














