

Thane New Water Tanker Filling Center News: चिलचिलाती धूप एवं उमस भरी गर्मी के दौरान ठाणे मनपा क्षेत्र में पानी की मांग बढ़ गयी है। शहर की तमाम हाउसिंग सोसायटियों की तरफ से टैंकरों की डिमांड हो रही है, जिसको देखते हुए ठाणे मनपा के जलापूर्ति विभाग ने लोगों के लिए घोडबंदर क्षेत्र के ब्रह्मांड पानी टंकी परिसर में एक इंडिपेंडेंट टैंकर फिलिंग सेंटर शुरू किया है।
साथ ही टैंकरों से पानी की सप्लाई को आसान बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। ठाणे महानगरपालिका की सीमा अंतर्गत सात प्रभाग समितियों में टैंकरों से पानी सप्लाई करने के लिए साकेत में एक टैंकर फिलिंग सेंटर पहले से ही चल रहा है, लेकिन पानी की मांग अधिक होने की वजह से लोगों को विशेषकर घोड़बंदर रोड इलाके में समय पर टैंकरों से पानी सप्लाई करना मुमकिन नहीं हो पा रहा था।