Thane News: मतदाता केंद्रों और मतगणना केंद्रों की सूची जारी, मतदान शांतिपूर्ण होगा
Maharashtra Local Body Election: ठाणे मनपा चुनाव के कारण 250 से अधिक टीएमटी बसें चुनाव ड्यूटी में लगाई गई हैं। शहर में बसों की भारी कमी से यात्रियों को लंबा इंतजार और भीड़ का सामना करना पड़ रहा है।
- Written By: अपूर्वा नायक
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Thane News In Hindi: ठाणे मनपा के आम चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान होगा, इस चुनाव प्रक्रिया के लिए ठाणे मनपा परिवहन सेवा की 250 से अधिक बसें आज से ही चुनाव कार्य में लगी हुई हैं, इसके परिणामस्वरूप ठाणे शहर में बसों की कमी हो गई है और यात्रियों को परेशानी हो रही है।
यात्रियों को बस स्टॉप पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है और खड़े रहना पड़ रहा है। ठाणे शहर, डोंबिवली, कल्याण, उल्हासनगर, बदलापुर और मुंबई के उपनगरों से हजारों नागरिक काम की तलाश में घोड़बंदर, वागले एस्टेट आते हैं। ठाणे रेलवे स्टेशन क्षेत्र में स्थित सतीश पुल और गावदेवी मैदान के पास बस डिपो से शहर के विभिन्न हिस्सों के लिए टीएमटी बसें चलती हैं। वहीं, सतीश पुल के नीचे मीटर रिक्शा स्टॉप भी है।
टीएमटी की प्रतिदिन चलती हैं 400 बसें
ठाणे रेलवे स्टेशन के पास स्थित गांवदेवी मंदिर क्षेत्र, बी केबिन, गांवदेवी मैदान से शहर के विभिन्न हिस्सों के लिए शेयर रिक्शा स्टॉप हैं। हालांकि, शहर में रिक्शा चालकों के मनमाने व्यवहार और अधिक किराया वसूलने के कारण कई यात्री टीएमटी बसों पर निर्भर रहते हैं। वर्तमान में, ठाणे शहर में प्रतिदिन लगभग 400 टीएमटी बसें चलती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पनवेल में अवैध स्कूलों पर एक्शन: Panvel Municipal Corporation ने जारी की लिस्ट, अभिभावकों को चेतावनी
बदलापुर एमआईडीसी में केमिकल कचरा नालों में, Ulhas River Pollution से बढ़ा संकट
Dombivli में अतिक्रमण हटाओ अभियान पर हमला, KDMC कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
Thane Belapur Belt का मेगा प्रोजेक्ट रुका, विवाद के बीच रद्द हुआ स्लम रीडेवलपमेंट टेंडर
1 घंटे तक बसों का करना पड़ रहा इंतजार
यात्रियों की तुलना में बसों की यह संख्या बहुत कम है, इसलिए अधिकांश यात्री अपना समय बस स्टॉप पर ही बिताते हैं। नगरपालिका चुनावों के मद्देनजर, बुधवार और गुरुवार शहर की 75 प्रतिशत बसै चुनाव संबंधी कार्यों के लिए उपलब्ध कराई गई थीं।
परिणामस्वरूप, बुधवार को बसों की अनुपलब्धता के कारण सुबह काम पर जाने वाले नागरिको को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा कई लोगों को इसकी जानकारी भी नहीं थी। इसलिए वे एक घंटे से अधिक समय तक बस स्टॉप पर बस का बेसब्री से इंतजार करते रहे। इससे उनके काम पर पहुंचने में देरी हुई, बस सेवाओं के रद्द होने के कारण, स्टॉप पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक और छात्र सबसे अधिक प्रभावित हुए।
ये भी पढ़ें :- KDMC Municipal Election: मतदाता केंद्रों और मतगणना केंद्रों की सूची जारी, मतदान शांतिपूर्ण होगा
यात्रियों के लिए केवल 80 से 85 बसें ही सेवा में
- 14 और 15 जनवरी को चुनाव कार्य के लिए 275 बसें उपलब्ध कराई गई हैं, इसलिए, इन दो दिनों में शहर के विभिन्न मागों पर केवल 80 से 85 बसें ही चलाई जा रही हैं, यह जानकारी परिवहन प्रबंधक भालचंद्र बेहेरे ने दी।
- चूंकि प्रत्येक मार्ग पर टीएमटी बसें सीमित संख्या में चलेंगी, इसलिए ठाणे मनपा परिवहन विभाग ने यात्रियों से इस दौरान परिवहन के अन्य विकल्पों का उपयोग करने की अपील की है।
