

Thane News In Hindi: मनपा चुनाव के लिए गुरुवार को 16 लाख से अधिक लोग मतदान करेंगे। इनमें 8 लाख 63 हजार 878 पुरुष और 7 लाख 85 हजार 830 महिलाएं शामिल हैं, साथ ही 159 अन्य मतदाता भी हैं।
चुनाव के लिए 33 प्रभाग में कुल 2 हजार 130 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। 11 वाडौँ में एक महिला सखी मतदान केंद्र (गुलाबी बूथ) और एक पर्यावरण अनुकूल आदर्श मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
इसके अलावा, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आयुक्त कार्यालय में 17 हजार पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और होमगार्डों को तैनात किया गया है। ठाणे मनपा चुनाव के लिए मतदान गुरुवार को होगा, 33 प्रभाग में बहु-सदस्यीय समिति प्रणाली के माध्यम से चुनाव हो रहे हैं।
इस क्षेत्र में महिलाओं के लिए विशेष मतदान केंद्र (गुलाबी बूथ) और पर्यावरण के अनुकूल एक आदर्श मतदान केंद्र स्थापित किया गया है। इस महिला-अनुकूल मतदान केंद्र पर नियुक्त मतदान केंद्र अध्यक्ष, मतदान अधिकारी 1 से 3, कांस्टेबल और पुलिसकर्मी सभी महिलाएं होंगी। चुनाव कार्य के लिए क्षेत्रीय अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। वे किसी भी समस्या के समाधान के लिए उपस्थित रहेंगे। मतदान मशीनों के लिए प्रशिक्षक भी उपलब्ध रहेंगे।