ठाणे के अस्पताल में दिव्यांग मरीज का धरना ! महीनों से लिफ्ट है बंद, आश्वासन के बाद भी नहीं हुआ समाधान

Disabled Patient Protest In Thane: ठाणे के वर्तकनगर स्थित मनपा के कोरस हॉस्पिटल में महीनों से लिफ्ट बंद होने के कारण दिव्यांग, बुजुर्ग और गर्भवती मरीज परेशान हैं।
thane korus hospital lift closed disabled patient protest
ठाणे अस्पताल दिव्यांग मरीज का धरना(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • ठाणे के वर्तकनगर स्थित मनपा के कोरस हॉस्पिटल में कई महीनों से लिफ्ट बंद होने के कारण मरीजों को ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने में परेशानी हो रही है।

  • अस्पताल में लिफ्ट की सुविधा नहीं मिलने और समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज एक दिव्यांग मरीज लिफ्ट के बाहर धरने पर बैठ गया।

  • लिफ्ट बंद होने से दिव्यांग व्यक्तियों के साथ गर्भवती महिलाओं और बुजुर्ग मरीजों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Thane Korus Hospital: यहां वर्तकनगर स्थित मनपा के कोरस हॉस्पिटल में लिफ्ट बंद होने की समस्या अब मरीजों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। आरोप है कि लिफ्ट बंद रहने से गर्भवती महिलाओं, दिव्यांग व्यक्तियों और बुजुर्गों को अस्पताल के ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज एक दिव्यांग व्यक्ति को आखिरकार लिफ्ट के बाहर धरने पर बैठना पड़ा।

thane korus hospital lift closed disabled patient protest
यवतमाल में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, जगत मंदिर परिसर में दो युवकों की हत्या

स्ट्रेचर से ऊपरी मंजिल तक

मिली जानकारी के अनुसार इन अस्पताल की लिफ्ट महीनों से बंद है। बताया गया था कि मरीजों को स्ट्रेचर के माध्यम से ऊपरी मंजिलों तक पहुंचाने के लिए कर्मचारियों की व्यवस्था की गई है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि जरूरतमंद मरीज को समय पर सहायता नहीं मिली तो उनकी क्या स्थिति होगी? इसी तरह सोमवार को अस्पताल आए एक दिव्यांग मरीज को ऊपरी मंजिल तक जाने की कोई व्यवस्था नहीं थी। लिफ्ट के बाहर धरने पर बैठे व्यक्ति को तत्काल सहायता नहीं मिली तो वे धरने पर बैठ गए।

thane korus hospital lift closed disabled patient protest
लंदन-सिंगापुर की तर्ज पर बदलेगा मुंबई का ट्रांसपोर्ट, अंडरग्राउंड मेट्रो के पास 500m के दायरे में TOD विकास

आश्वासन के बाद भी नहीं शुरू हुई लिफ्ट

ठाणे मनपा के चिकित्सा अधिकारी प्रसाद पाटील ने तीन से चार महीने के भीतर लिफ्ट शुरू होने का आश्वासन दिया था। लेकिन लिफ्ट अब तक शुरू नहीं हो सकी। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़े, यह चिंता का विषय है। खासकर दिव्यांग और बुजुर्ग मरीजों के लिए सुगम पहुंच केवल सुविधा नहीं, बल्कि सम्मानजनक चिकित्सा सेवा का अहम हिस्सा है। अब सवाल यह है कि मरीजों की इस परेशानी का समाधान कब होगा और जिम्मेदार प्रशासन इस दिशा में ठोस कदम कब उठाएगा?

Navbharat Live
navbharatlive.com