ठाणे विसर्जन घाट लापरवाही मामला: उपमुख्यमंत्री शिंदे की नाराजगी के बाद तीन अधिकारी निलंबित, दो को नोटिस

Thane Municipal Corporation: ठाणे में नवरात्रि विसर्जन के दौरान लापरवाही पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की नाराजगी के बाद तीन अधिकारियों को निलंबित किया गया है और दो को नोटिस जारी हुआ है।
Three municipal corporation officials suspended over negligence at an immersion site in Thane
एकनाथ शिंदे सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • ठाणे में विसर्जन घाट पर लापरवाही के आरोप में मनपा के 3 अधिकारी निलंबित।

  • आपदा प्रबंधन प्रमुख यासीन तड़वी और सुरक्षा प्रमुख घनश्याम फर्डे को नोटिस।

  • घाट पर अनुपस्थिति को लेकर एकनाथ शिंदे की नाराजगी के बाद कार्रवाई।

Thane Idol Immersion Negligence Officers Suspended: नवरात्रि उत्सव के दौरान देवी मूर्ति विसर्जन घाट पर व्यवस्था में कथित लापरवाही को लेकर ठाणे महानगरपालिका ने तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित अधिकारियों में मुख्य अग्निशमन अधिकारी गिरीश झलके, नौपाडा-कोपरी प्रभाग समिति के सहायक आयुक्त महेश कुमार जामनोर और कार्यकारी अभियंता ऋषिकेश जवलकर शामिल हैं। वहीं, आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख यासीन तड़वी और सुरक्षा विभाग के प्रमुख घनश्याम फर्डे को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

विसर्जन के दिन घाट पर मौजूद नहीं थे अधिकारी

मनपा के निलंबन आदेश के अनुसार, मासुंदा तालाब क्षेत्र के दत्त मंदिर घाट पर देवी मूर्ति विसर्जन के दौरान व्यवस्था की निगरानी के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी। इसके बावजूद संबंधित अधिकारी या उनके अधीनस्थ कर्मचारी घाट पर उपस्थित नहीं थे। घाट की सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बावजूद मौके पर उनकी अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया गया है।

इस मामले में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नाराजगी व्यक्त की थी। इसके बाद मनपा प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की।

Three municipal corporation officials suspended over negligence at an immersion site in Thane
मुंबई में BEST बसों के मार्ग बहाल, 151 से 491 समेत कई रूट बदले; जानें नए बदलाव

घाट की व्यवस्था के लिए पांच अधिकारियों की नियुक्ति

मासुंदा तालाब क्षेत्र में दत्त मंदिर घाट और अहिल्यादेवी घाट पर देवी मूर्ति विसर्जन की व्यवस्था की गई थी। ये घाट नौपाडा-कोपरी प्रभाग समिति के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। दत्त मंदिर घाट पर विसर्जन व्यवस्था की निगरानी, सुरक्षा और जरूरी उपायों के लिए कार्यालयीन आदेश के तहत पांच अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी।

हालांकि, विसर्जन के दिन अधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर सवाल उठे। इसके बाद तीन अधिकारियों को निलंबित करने और दो अधिकारियों से जवाब मांगने का निर्णय लिया गया।

Three municipal corporation officials suspended over negligence at an immersion site in Thane
Metro Project: ठाणे-भिवंडी मेट्रो-5 को मिली पहली ट्रेन, अक्टूबर अंत से ट्रायल; अगले साल शुरू हो सकती है सेवा

निलंबन अवधि में मुख्यालय में रहना होगा

कारण बताओ नोटिस के जरिए यासीन तड़वी और घनश्याम फर्डे से स्पष्टीकरण मांगा गया है कि उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई क्यों न की जाए।

निलंबित तीनों अधिकारियों को निलंबन अवधि के दौरान पांचपाखाड़ी स्थित ठाणे मनपा मुख्यालय में काम करना होगा। वरिष्ठ अधिकारियों की पूर्व अनुमति के बिना वे मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि में निजी नौकरी स्वीकार करने या व्यवसाय करने पर भी प्रतिबंध रहेगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com