ठाणे क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 41 बाइक चोरी के मामले सुलझाकर 3 आरोपी गिरफ्तार
Bhiwandi Motorcycle Theft Gang Busted: ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भिवंडी में बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी के 41 मामलों का खुलासा किया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 58 वाहन जब्त किए गए हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
ठाणे न्यूज (सोर्सः सोशल मीडिया)
Thane Crime Branch Bike Theft Case: ठाणे शहर पुलिस आयुक्त के निर्देश पर क्राइम ब्रांच यूनिट 2 ने भिवंडी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी के 41 मामलों का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया है।
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी संख्या में चोरी किए गए वाहन बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 58 बाइक और स्कूटर जब्त किए हैं।
इन वाहनों की कुल कीमत करीब 10 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई है। बरामद किए गए वाहनों में विभिन्न कंपनियों के दोपहिया शामिल हैं, जिन्हें अलग-अलग इलाकों से चोरी किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
जागे रेलवे अधिकारी, ठाणे स्टेशन पर सांसद म्हस्के और DRM ने लिया जायजा, 15-कोच लोकल और मानसून तैयारियों पर जोर
मृदा व जलसंरक्षण कार्य 15 जून तक पूरे करें, समीक्षा बैठक में भंडारा जिलाधिकारी ने दिए आदेश
अमरावती में महिला से बंदूक की नोक पर दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज
ठाणे मतदाता सूची विशेष पुनर्निरीक्षण कार्यक्रम, जिले के 74 लाख वोटर्स के लिए गाइडलाइन जारी
सख्त निर्देश के बाद कार्रवाई
हाल ही में पुलिस आयुक्त ने अपराधों की रोकथाम और जांच को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। इस बैठक में बढ़ती बाइक चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने विशेष अभियान चलाकर ठाणे और भिवंडी में सक्रिय गिरोहों पर शिकंजा कसना शुरू किया।
गोपनीय सूचना से मिली सफलता
पुलिस उपायुक्त (क्राइम) ने बताया कि क्राइम ब्रांच यूनिट 2 के एक कर्मचारी को गोपनीय सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टीम ने जाल बिछाकर मुख्य आरोपी गणेश उर्फ गनु राजू मोरे को डोंबिवली के खोनी गांव से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने कई वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की है।
ये भी पढ़ें :- शिंदे के ‘ऑपरेशन टाइगर’ के बीच उद्धव ठाकरे का बड़ा कदम, नेताओं को दी वफादारी और जनसंपर्क बढ़ाने की सीख
गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश
पुलिस ने इस मामले में दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
