Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

41% कमीशन स्कैंडल” दोबारा गरमाया! नरेश म्हास्के ने विचारे पर लगाए बम जैसे आरोप

ठाणे में सांसद नरेश म्हास्के ने राजन विचारे पर 1998 की नंदलाल समिति रिपोर्ट का हवाला देते हुए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए और मोर्चा निकालने पर सवाल उठाया।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Oct 13, 2025 | 08:17 PM

41% कमीशन स्कैंडल" दोबारा गरमाया! नरेश म्हास्के ने विचारे पर लगाए बम जैसे आरोप

Follow Us
Close
Follow Us:

Thane News: शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने पूर्व सांसद राजन विचारे पर सोमवार को गंभीर आरोप लगाए। म्हास्के ने कहा कि जो व्यक्ति खुद भ्रष्टाचार का दोषी साबित हो चुका है, वह दूसरों पर उंगली उठाने का हकदार नहीं है।

शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के पत्रकारों से बात करते हुए 1998 की नंदलाल समिति की रिपोर्ट का हवाला दिया और विचारे को भ्रष्टाचार का मुख्य आरोपी ठहराया। उन्होंने कहा, “सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि धर्मवीर आनंद दिघे साहेब ने जिसे भ्रष्टाचारी करार दिया था, वही आज भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा निकालने की बात कर रहा है। 1996 में दिघे साहेब ने खुद मनपा के लोकप्रतिनिधियों पर आरोप लगाया था कि वे ठेकेदारों से 40-41 प्रतिशत कमीशन वसूलते हैं। बिल पास करवाने के लिए 41 प्रतिशत रकम देनी पड़ती है।”

उन्होंने बताया कि जब शिवसेना की सरकार थी और मनोहर जोशी मुख्यमंत्री थे, तब भ्रष्टाचार की जांच के लिए नंदलाल समिति गठित की गई। 1998 में आई रिपोर्ट में राजन विचारे को ही मुख्य आरोपी पाया गया। म्हास्के ने व्यंग्य किया, “और आज वही विचारे दूसरों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं, यह दुनिया का आठवां आश्चर्य है। ‘सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’ यही उनकी स्थिति है।”

म्हास्के ने आगे कहा कि जब विचारे को दोषी ठहराया गया, तब मनपा महासभा में कार्रवाई न करने का प्रस्ताव लाया गया, लेकिन सरकार ने इसे खारिज कर दिया। न्यायिक प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन दोषी व्यक्ति ही अब प्रस्ताव दर्ज करने की बात कर रहा है। महापौर रहते विचारे के फैसले पर उन्होंने कहा, “उल्टा चोर कोतवाल को डांटे जैसी हालत हो गई है।” उन्होंने सवाल उठाया कि जिन दिघे साहेब ने विचारे पर आरोप लगाए, उन्हें दूसरों को भ्रष्टाचारी कहने का अधिकार किसने दिया? अगर दिघे साहेब के आरोप झूठे थे, तो विचारे को स्पष्ट करना चाहिए। साथ ही, मोर्चे में शामिल केदार दिघे से भी जवाब मांगा।

यह भी पढ़ें- गोंडपिपरी तालुका को सूखा प्रभावित सूची से हटाया, किसान नाराज़, ज़िले के 14 तालुका शामिल

म्हास्के ने राष्ट्रवादी पार्टी के मोर्चे में शामिल होने की खबर पर तंज कसते हुए कहा, “जितेंद्र आव्हाड ने ही विचारे की गिरफ्तारी की मांग के पोस्टर लगवाए थे। अब उनसे सवाल पूछिए।” उन्होंने चेतावनी दी, “ये वही लोग हम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हैं जो खुद दोषी हैं। वे ही जेल जाएंगे। क्या विचारे में हिम्मत है कि नंदलाल समिति की जांच फिर से करवाई जाए?” -एजेंसी इनपुट के साथ

Thane corruption row naresh mhaske accuses rajan vichare

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 13, 2025 | 08:17 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Maharashtra
  • Thane

सम्बंधित ख़बरें

1

महाराष्ट्र में फिर बारिश की चेतावनी, 15 अक्टूबर से आएगी तूफानी बारिश; मौसम विभाग की जानकारी

2

ऑपरेशन ब्लू स्टार पर बवाल! संजय निरुपम ने कांग्रेस से मांगा जवाब

3

गोंडपिपरी तालुका को सूखा प्रभावित सूची से हटाया, किसान नाराज़, ज़िले के 14 तालुका शामिल

4

संघ सिंदेवाही शाखा का विजयादशमी उत्सव ,कार्य को और तेज गति से करना है: आल्हादजी शिनखेडे

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.