

Thane Municipal School: ठाणे छठ पूजा उत्सव समिति की ओर से सामाजिक सरोकार के तहत ठाणे मनपा स्कूल क्रमांक 52, कोलशेत में जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को नोटबुक एवं अन्य पाठ्य सामग्री वितरित की गईं।
कार्यक्रम में नगरसेवक संजय भोईर, समाजसेवी उद्योगपति अनिल सिंह, सुनील सुधीर सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। समिति के आयोजक संजय (पप्पू) सिंह, अध्यक्ष ऋषिकेश कहार, राकेश परदेसी, स्कूल के प्रिंसिपल शैलेंद्र सिंह, विजय विश्वकर्मा, राकेश पुर्णेकर, अजय सिंह और शिवम गुप्ता ने विद्यार्थियों को नोटबुक प्रदान किया।
इस अवसर पर आयोजक संजय सिंह का जन्मदिवस भी मनाया गया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
जरूरतमंद छात्रों की फीस भरने और नोटबुक वितरण जैसी पहल से जरूरतमंद बच्चों को अपनी पढ़ाई जारी रखने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने समिति की इस पहल की सराहना की। उल्लेखनीय है कि छठ समिति ठाणे में बड़े पैमाने पर छठ पूजा,नवरात्रि एवं अन्य धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करती है।