Thane Borivali Underground Tunnel Project ने पकड़ी रफ्तार, घोड़बंदर रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू

Thane Borivali Underground Tunnel Project के तहत घोड़बंदर में निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके चलते 16 मई 2026 से एक साल तक बड़े पैमाने पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किए गए हैं।
Thane Borivali Underground Tunnel Project Traffic
ठाणे-बोरीवली सुरंग परियोजना (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Thane Borivali Underground Tunnel Project Traffic: ट्रैफिक जाम की समस्या कम करने और ठाणे-बोरीवली के बीच सफर को तेज बनाने की दिशा में मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी अंडरग्राउंड टनल परियोजना ने अब रफ्तार पकड़ ली है।

घोड़बंदर के मुल्लाबाग इलाके में सुरंग निर्माण का काम शुरू होने के साथ ही ठाणे यातायात पुलिस ने क्षेत्र में बड़े पैमाने पर ट्रैफिक रूट डायवर्जन लागू कर दिए हैं, जो 16 मई 2026 से 15 मई 2027 तक प्रभावी रहेंगे।

यातायात पुलिस ने कहा है कि सार्वजनिक सुरक्षा और निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए यह अस्थायी ट्रैफिक व्यवस्था अगले 12 महीनों तक चौबीसों घंटे लागू रहेगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा के दौरान निर्धारित संकेतों और वैकल्पिक मागों का पालन करें। - पंकज शिरसाट, उपायुक्त्त ट्रैफिक पुलिस, ठाणे

घोड़बंदर रोड MMR क्षेत्र का महत्वपूर्ण यातायात मार्ग

  • इस परियोजना के पूरा होने के बाद ठाणे और बोरीवली के बीच यात्रा समय में भारी कमी आने की उम्मीद है। संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के नीचे से गुजरने वाली यह भूमिगत सुरंग घोडबंदर रोड पर लगने वाले भारी जाम से राहत दिलाने में अहम भूमिका निभाएगी। घोडबंदर रोड मुंबई महानगर क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण यातायात मार्ग माना जाता है।
  • इस मार्ग से गुजरात, वसई-विरार, मीरा-भायंदर और बोरीवली की ओर जाने वाले हजारों भारी और हल्के वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं। हालांकि, घोडबंदर घाट संकरा होन के चलते अक्सर इस हिस्से में भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे यात्रियों को घंटों तक ट्रैफिक जाम में फंसे रहना पड़ता है।

ठाणे ट्रैफिक पुलिस ने जारी की अधिसूचना

  • इस दौरान वाहन चालकों को भारी परेशानी का भी सामना करना पड़ता है। इसी समस्या के समाधान और ठाणे-बोरीवली के बीच यात्रा समय को काफी कम करने के उद्देश्य से एमएमआरडीए द्वारा सीधी भूमिगत सुरंग तैयार की जा रही है। यह सुरंग संजय गांधी नेशनल पार्क के नीचे से होकर गुजरेगी। ठाणे यातायात विभाग की ओर सेइसे लेकर अधिसूचना जारी किया गया है।
  • इसके अनुसार हिलक्रेस्ट हाउसिंग सोसाइटी (मुल्लाबाग) से नीलकंठ ग्रीन्स हाउसिंग सोसाइटी की ओर जाने वाले वाहनों के लिए सत्य-शंकर सोसाइटी के पास नो एंट्री लागू की गई है। प्रभावित यातायात को नीलकंठ ग्रीन्स कॉम्प्लेक्स के पास से वैकल्पिक मार्ग की ओर मोड़ा जाएगा।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com