Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भिवंडी में तीन दिन में इतनी मोटरसाइकिल चोरी, केस दर्ज, पुलिस ने शुरु की जांच

  • Written By: गुरुप्रसाद सिंह
Updated On: Jun 16, 2023 | 04:43 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

भिवंडी: भिवंडी पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले (Bhiwandi Deputy Commissioner of Police Navnath Dhawale) द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों को चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश के बाद भी भिवंडी (Bhiwandi)में वाहन चोरी की घटनाओं पर विराम नहीं लग रहा है। विगत तीन दिन में ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में करीब एक दर्जन मोटरसाइकिल चोरी होने की घटनाएं प्रकाश में आई है। मोटरसाइकिल चोरी (Motorcycles Stolen) की बढ़ती घटनाओं से नागरिकों में वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंता फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, विगत तीन दिनों में भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन अंतर्गत तीन मोटरसाइकिल, निजामपुरा पुलिस स्टेशन क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल, नारपोली पुलिस स्टेशन क्षेत्र से चार मोटरसाइकिल और शांति नगर पुलिस स्टेशन सीमा अंर्तगत से दो मोटरसाइकिल सहित कुल 10 मोटरसाइकिल, स्कूटी चोरी होने की घटना घटित हुई है।

इन इलाकों से हुई बाइक की चोरी

भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन की हद कणेरी निवासी अनिता चेतन कुमार पटेल की केटीएम मोटरसाइकिल, फेना पाडा निवासी राहुल अजय सिंह की शाईन मोटरसाइकिल और पदमा नगर निवासी मारूती चंद्रकांत पारेकर की शाईन मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर लेकर रफूचक्कर हो गए है। बाइक चोरी की अन्य घटना में आरिफ गार्डेन के पास, नुरशाह होटल के सामने से गैबीनगर निवासी तौसिफ अहमद चांद पाशा शेख की युनिकान मोटरसाइकिल, नारपोली पुलिस स्टेशन हद से उल्हासनगर निवासी राहुल राजाराम कांबले की स्प्लेंडर डीलक्स मोटरसाइकिल, काल्हेर गांव निवासी बबलू हरिलाल जयसवाल की बजाज डिस्कबर मोटरसाइकिल और शांति नगर पुलिस स्टेशन परिसीमा से टेमघर के रहने वाले यश सुरेश गवारे की सुजुकी कंपनी की मोटरसाइकिल तथा सलामतपुरा नागांव के रहने वाले मोहम्मद अजमल सगीर अहमद अंसारी की  सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है। स्थानीय पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच पुलिस कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

होली से पहले ही छा गईं अक्षरा सिंह, वरुण शर्मा संग ‘होली पे चले गोली’ ने मचाया धमाल, यूट्यूब पर कर रहा ट्रेंड

अब WhatsApp पर नहीं होगा फिल्म या मैच का मज़ा खराब, नया Spoiler फीचर देगा यूजर्स को पूरा कंट्रोल

Bhandara News: चेन्नई के गोल्डन बीच पर हादसा, भंडारा की मयूरी चौधरी की मौत

पत्नी को पीटने वाले तालिबानी फरमान पर बोले अबू आजमी, ‘मैं नहीं समझता किसी को मारना चाहिए’

So many motorcycles stolen in three days in bhiwandi case registered police start investigation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 16, 2023 | 04:43 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.