50 मंजिला निर्माणाधीन इमारत से गिरा भारी सरिया, चॉल में घर की छत तोड़ रसोई में घुसा, ठाणे में टला बड़ा हादसा

Thane Construction Safety Negligence: ठाणे के मानपाड़ा में 50 मंजिला निर्माणाधीन इमारत से भारी लोहे का सरिया चॉल की छत तोड़कर रसोई में जा गिरा। सुरक्षा अनदेखी पर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश।
manpada construction building iron rod falls on chawl house thane news
भारी लोहे का सरिया चॉल की छत तोड़कर रसोई में गिरा(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Construction Building Iron Rod Falls On Chawl: मानपाड़ा इलाके में निर्माणाधीन इमारत से लोहे का एक भारी सरिया नीचे स्थित बैठी चॉल के एक घर की छत का पत्रा तोड़ते हुए सीधे रसोईघर में जा गिरा। गनीमत रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त रसोई में कोई मौजूद नहीं था।

इससे बड़ा हादसा टल गया और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी नाराजगी है।

निर्माण कार्य हो बंद

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार के ठाणे जिला अध्यक्ष मनोज प्रधान ने घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए निर्माण कार्य तत्काल बंद करने और संबंधित बिल्डर के खिलाफ सीधे मामला दर्ज करने की मांग की है। प्रधान के अनुसार, यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि पिछले छह महीनों में इस निर्माण स्थल पर इस तरह की घटना चौथी बार हुई है।

प्रधान ने बताया कि चितलसर-मानपाड़ा नाके के पास पेट्रोल पंप के समीप रुणवाल बिल्डर्स का बड़ा प्रोजेक्ट चल रहा है। यहां करीब 50 मंजिला इमारतों का निर्माण किया जा रहा है।

manpada construction building iron rod falls on chawl house thane news
शरद पवार को एक और झटका! रोहित पवार की NCP कोर कमेटी मीटिंग से दूरी, क्या कांग्रेस से बढ़ती नजदीकियां हैं वजह?

बाल-बाल बची जान, परिवार पहुंचा थाने

उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा नियमों का पर्याप्त पालन नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण आसपास रहने वाले लोगों की जान खतरे में पड़ रही है। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन इमारत से गिरा बड़ा लोहे का सरिया करण तट्टे के बैठी चॉल स्थित घर की छत तोड़कर रसोई में जा गिरा।

सौभाग्य से उस समय घर में कोई व्यक्ति रसोई में नहीं था। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभावित परिवार को पुलिस स्टेशन जाने के लिए कहा गया और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भी पुलिस स्टेशन पहुंच गए।

manpada construction building iron rod falls on chawl house thane news
ध्यान दें! सिन्नर-इगतपुरी के बीच बंद रहेगा समृद्धि महामार्ग, ITMS गैंट्री लगाने के लिए लिया गया ट्रैफिक ब्लॉक

लगातार हो रही घटना

मनोज प्रधान ने कहा कि यदि कोई घटना एक बार होती है तो उसे मानवीय भूल माना जा सकता है, लेकिन छह महीने में चौथी बार ऐसी घटना होना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

उन्होंने पुलिस से मांग की कि हर बार की तरह किसी ठेकेदार या उसके कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बजाय इस बार सीधे रुणवाल बिल्डर्स के खिलाफ कार्रवाई की जाए। प्रधान ने चेतावनी दी कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन नहीं होने पर काम तत्काल रोका जाना चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com