- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Protest Regarding Removal Of Transformer From Bhiwandi Municipal Corporation School Premises
भिवंडी महानगरपालिका स्कूल परिसर से ट्रांसफार्मर हटाने को लेकर प्रदर्शन
- Written By: गुरुप्रसाद सिंह

भिवंडी: गुलजार नगर (Gulzar Nagar) स्थित कचेरी पाड़ा स्थित भिवंडी महानगरपालिका स्कूल क्रमांक-62 और 22 के कंपाउंड में पुरानी स्कूल बिल्डिंग को गिराकर नई बिल्डिंग निर्माण करने का कार्य जारी है। हैरतअंगेज है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करते हुए महानगरपालिका प्रशासन के साथ टोरेंट पॉवर (Torrent Power) की साथगांठ से स्कूल कंपाउंड में बिजली का ट्रांसफार्मर (Transformer) लगाने का काम शुरू है। स्कूल विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर मजदूर नेता कामरेड डॉ. विजय कांबले के नेतृत्व स्थानीय नागरिकों ने मोर्चा निकाल कर स्कूल परिसर में बिजली का ट्रांसफर लगाने का सख्त विरोध करते हुए हटाने की मांग की है।
गौरतलब है कि भिवंडी के कचेरी पाड़ा में महानगरपालिका स्कूल क्रमांक-22 और 62 हैं, जिसका नवनिर्माण का कार्य चल रहा हैं। ट्रांसफार्मर हटाने को लेकर आंदोलन का नेतृत्व करने वाले मजदूर नेता कामरेड डॉ. विजय कांबले ने बताया कि महानगरपालिका अधिकारियों के साथ साठ-गांठ करके बिना किसी परमिशन से टोरेंट पॉवर अपना ट्रांसफार्मर स्कूल के परिसर में लगवा रही है जिससे वहां पढ़नेवाले विद्यार्थियों को आनेवाले समय में बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
World Consumer Rights Day 2026 पर जानिए AC-फ्रिज की रेटिंग और प्रॉपर्टी अधिकारों से जुड़ी पूरी जानकारी
ईरान-इजराइल युद्ध के बीच गैस को लेकर राजनीति गरमायी, फडणवीस बोले- घरेलू LPG की कमी नहीं
वंशिका के हुए कुलदीप यादव, मसूरी में होटल सेवाय में लिए सात फेरे; शाही शादी में कई सितारे हुए शामिल
15 मार्च का इतिहास: क्रिकेट का पहला आधिकारिक मुकाबला शुरू
लगाए महानगरपालिका के खिलाफ नारे
उक्त मुद्दे को लेकर लालबावटा असंगठित कामगार संघटना के प्रमुख कांबले के मार्गदर्शन में स्थानीय जनता को साथ लेकर स्कूल के सामने प्रदर्शन कर धरना दिया और टोरेंट पॉवर मुर्दाबाद, महानगरपालिका प्रशासन मुर्दाबाद के नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द स्कूल परिसर से ट्रांसफार्मर को निकालने की मांग की तो वहीं पर स्कूल में गलत तरीके से ट्रांसफार्मर लगवाने का आरोप भिवंडी पूर्व के विधायक रईस शेख पर लगाया। उक्त आंदोलन का दखल लेते हुए महानगरपालिका के संबधित अधिकारियों ने स्कूल का मुआयना किया और धरना दे रहे कॉ. डॉ. विजय कांबले सहित जनता से मुलाकात की और उनका निवेदन स्वीकार किया। इस अवसर पर विजय कांबले, पूर्व नगरसेवक तफ्फजुल अंसारी, निसार अहमद अंसारी (दत्तू मामा), रेहान अंसारी, मुनीर शेख, रिजवान अंसारी, शिवम मिश्रा, वाल्मीक थोरात सहित कई लोग उपस्थित थे।
Protest regarding removal of transformer from bhiwandi municipal corporation school premises
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
World Consumer Rights Day 2026 पर जानिए AC-फ्रिज की रेटिंग और प्रॉपर्टी अधिकारों से जुड़ी पूरी जानकारी
Mar 15, 2026 | 06:52 AMईरान-इजराइल युद्ध के बीच गैस को लेकर राजनीति गरमायी, फडणवीस बोले- घरेलू LPG की कमी नहीं
Mar 15, 2026 | 06:49 AMवंशिका के हुए कुलदीप यादव, मसूरी में होटल सेवाय में लिए सात फेरे; शाही शादी में कई सितारे हुए शामिल
Mar 15, 2026 | 06:47 AM15 मार्च का इतिहास: क्रिकेट का पहला आधिकारिक मुकाबला शुरू
Mar 15, 2026 | 06:45 AMलाल मिर्च से लेकर हल्दी तक कहीं आप तो नहीं खा रहे ये मिलावटी मसाले? घर पर ऐसे करें असली-नकली की पहचान
Mar 15, 2026 | 06:34 AMHoney Singh Struggle: सफेद बनियान और कार्गो पैंट से बना यूथ का क्रेज, ऐसा रहा यो यो हनी सिंह का स्वैग भरा सफर
Mar 15, 2026 | 06:29 AMLIVEआज की ताजा खबर 15 मार्च: असम में गृह मंत्री अमित शाह प्राग्ज्योतिषपुर मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे
Mar 15, 2026 | 06:25 AMवीडियो गैलरी

‘गैस की कमी नहीं’ या ‘लाइनों में लाठीचार्ज’? हरदीप पुरी के दावे और विपक्ष के तीखे वार से सुलगी सियासत
Mar 14, 2026 | 02:01 PM
तरुण हत्याकांड से दहला दिल्ली: VHP-बजरंग दल का ‘प्रचंड’ प्रदर्शन, विनोद बंसल की पुलिस को दो टूक चेतावनी
Mar 14, 2026 | 01:44 PM
ट्रेन में मां-बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा! सीट के लिए यात्री को पीटा, फिर स्टेशन पर परिवार बुलाकर रुकवाई ट्रेन
Mar 13, 2026 | 09:48 PM
पेट्रोलियम मंत्री पर राहुल गांधी के संगीन आरोप, एपस्टीन फाइल और जॉर्ज सोरोस का जिक्र कर सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:28 PM
हैदराबाद में पोस्टर पॉलिटिक्स, माधवी लता ने फाड़े ओवैसी की इफ्तार पार्टी के बैनर; शुरू हुआ घमासान- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:22 PM
जंग के बीच क्यों चर्चा में है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’? जानें दुनिया की इस लाइफलाइन का पूरा इतिहास- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:16 PM










