President Cup 2026: बिहार ब्लास्टर्स ने जीता खिताब, संजय दत्त और सुनील शेट्टी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का जोश!
Thane President Cup 2026: ठाणे में आयोजित 'प्रेसिडेंट कप-2026' के फाइनल में बिहार ब्लास्टर्स ने यूपी नाइट राइडर्स को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। समारोह में बॉलीवुड सितारों और राजनेताओं ने शिरकत की।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आकाश मसने
प्रेसिडेंट कप 2026 के फाइनल मैच में अभिनेता संजय दत्त और सांसद श्रीकांत शिंदे के साथ दोनों टीमों के कप्तान (सोर्स: सोशल मीडिया)
Bihar Blasters Win President Cup 2026: टेनिस क्रिकेट स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा ठाणे के दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में आयोजित ‘प्रेसिडेंट कप – 2026’ का शानदार समारोह हुआ। रविवार की देर रात तक खचाखच भरे स्टेडियम में हुए फाइनल मैच में यूपी नाईट राइडर को बिहार ब्लास्टर्स टीम ने रोमांचक मैच में हराकर पहली बार ‘प्रेसिडेंट कप – 2026’ पर कब्जा किया। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे की पहल पर 6 दिनों तक चली इस राष्ट्रीय टेनिस क्रिकेट स्पर्धा में देश भर के राज्यों से 16 टीमों ने भाग लिया।
कलाकारों ने बढ़ाया जोश
President Cup 2026 स्पर्धा का आखिरी दिन बहुत यादगार व शानदार रहा। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त एवं सुनील शेट्टी जैसे दिग्गज कलाकरों ने खिलाड़ियों के साथ साथ दर्शकों का भी जोश बढ़ाया। फाइनल मैच से पहले, दिग्गज म्यूजिशियन शिवमणि की परफॉर्मेंस ने समारोह को एक अलग लेवल पर पहुँचा दिया। पुणेरी ढोल की जुगलबंदी और शिव मणि के वादन ने प्रोग्राम की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए।
टेनिस क्रिकेट स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडियाच्या माध्यमातून गेल्या सहा दिवसापासून सुरू असलेल्या ‘प्रेसिडेंट कप – २०२६’ चा सांगता समारंभ आज दिमाखदार सोहळ्याने झाला. अत्यंत रोमहर्षक सामन्यात चुरशीच्या लढतीत बिहार ब्लास्टर्स संघाने पहिल्या-वहिल्या ‘प्रेसिडेंट कप – २०२६’ वर आपले नाव… pic.twitter.com/BnXxkXi8OD — Dr Shrikant Lata Eknath Shinde (@DrSEShinde) April 5, 2026
सम्बंधित ख़बरें
कब शुरू होगा मुंबई-पुणे मिसिंग लिंक? लैंडस्लाइड के बाद मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले ने किया मुआयना, दिया ये अपडेट
पेड़ों को अंधाधुंध काटने की मिल रही है सजा! बारिश की तबाही पर सुप्रिया सुले का महायुति सरकार पर बड़ा हमला
पंढरपुर साइकिल वारी 2026: अमरावती से आज निकलेगी 566 किमी की पंढरपुर साइकिल वारी
मुंबई में आसमानी आफत, पहले फटे बादल और अब भूखे रहने की नौबत, डब्बेवालों के फैसले से संकट में मुंबईकर
श्रीकांत शिंदे व टीम की सराहना
अभिनेता संजय दत्त ने श्रीकांत शिंदे एवं उनकी टीम की सराहना देते हुए कहा कि यह स्पर्धा मिनी आईपीएल की तरह ही हो गई है। कई राज्य से जुटे खिलाड़ियों की खेल भावना और ऑर्गनाइजिंग कमिटी की प्लानिंग की उन्होंने तारीफ की।
अगला प्रेसिडेंट नवंबर माह में
पहले President Cup 2026 की सफलता पर फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत शिंदे ने कहा कि इसके लिए सभी ने कड़ी मेहनत की। शिंदे ने घोषणा करते हुए कहा कि यह प्रेसिडेंट्स कप अब से साल में तीन बार होगा। उन्होंने कहा कि यह फैसला ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को मौका देने और इस खेल को बड़ा बनाने के लिए लिया गया है। यह एक बड़ा प्लेटफॉर्म है। विनर और रनर-अप को इनाम के तौर पर 1 करोड़ और 50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। डॉ. शिंदे ने कहा कि प्रेसिडेंट्स कप का दूसरा एडिशन नवंबर महीने में होगा।
यह भी पढ़ें:- मुंबई से झारखंड के लिए सीधी ट्रेन सर्विस शुरू, धनबाद-LTT एक्सप्रेस हुई रेगुलर, जानें पूरा शेड्यूल
अनेक दिग्गजों की उपस्थिति
प्रेसिडेंट कप के समापन समारोह में बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त, सुनील शेट्टी, राज्य के उद्योग और मराठी भाषा मंत्री और टेनिस क्रिकेट स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के वर्किंग प्रेसिडेंट डॉ. उदय सामंत, MP नरेश म्हस्के, पूर्व भारतीय क्रिकेटर चंद्रकांत पंडित, प्रवीण आमरे, MLA राजेश मोरे, रवींद्र फाटक, गोपाल लांडगे, अभिजीत दरेकर, टेनिस क्रिकेट स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सभी मुख्य पदाधिकारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। फेडरेशन के महाराष्ट्र जोन वन के अध्यक्ष अभिजीत दरेकर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
